लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने वाघा सीमा पर 20 भारतीय मछुआरों को बीएसएफ को सौंपा

By भाषा | Updated: November 15, 2021 23:41 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 15 नवंबर पाकिस्तान ने जेल की सजा पूरी कर चुके 20 मछुआरों को सोमवार को वाघा सीमा पर भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया। इन मछुआरों को पाकिस्तान की समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और ये अपनी चार साल के कैद की सजा पूरी कर चुके हैं।

सिंध प्रांत के मालीर स्थित जिला जेल से रिहा हुए 20 भारतीय मछुआरे सोमवार को यहां पहुंचे। ईधी फाउंडेशन के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि ईधी फाउंडेशन ने मछुआरों को लाहौर में अपने साथ लिया, उन्हें भोजन कराया और उन्हें वाघा सीमा पर लेकर आए। वहां उनकी आव्रजन और कोविड की जांच आदि प्रक्रिया पूरी की गई। शाम को उन्होंने भारत की सीमा में प्रवेश किया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय नागरिकों को (मछुआरों) भारत के सीमा सुरक्षा बल को सौंपा।

पाकिस्तान की समुद्री सीमा में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार ज्यादातर भारतीय मछुआरों को चार से पांच साल कैद की सजा भुगतनी पड़ती है। इन 20 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल (पीएमएसएफ) ने गिरफ्तार किया और पुलिस को सौंप दिया था।

एक अधिकारी ने कहा कि 588 और भारतीय नागरिक अब भी लांधी जेल में बंद हैं, इनमें से ज्यादातर मछुआरे हैं। अटारी में ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के बाद 20 मछुआरे अटारी सीमा के पारगमन मार्ग से भारतीय क्षेत्र में आए। वे अमृतसर में रहेंगे और मंगलवार को अपने गृह राज्य गुजरात की यात्रा पर रवाना होंगे। जैसे ही मछुआरे भारत पहुंचे उन्होंने अपना माथा झुकाया और भारत की धरती को चूम लिया।

पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल की शुरुआत में 20 भारतीय मछुआरों और अप्रैल 2019 में 100 भारतीय मछुआरों के एक अन्य जत्थे को सद्भावना के रूप में रिहा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा