लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए उड़ानें रोकी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:43 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 16 आगस्त (एपी) पाकिस्तान की सरकारी विमानन कंपनी ने कहा कि उसने अफगानिस्तान में ‘ अनिश्चित सुरक्षा स्थिति’ को देखते हुए काबुल के लिए सभी उड़ानें रोक दी है।

कंपनी के प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अफगान नागरिक उड्डयन अधिकारियों से चर्चा करने के बाद यात्रियों, चालक दल और विमानों की सुरक्षा करने का फैसला किया।

उल्लेखनीय है कि काबुल स्थित विभिन्न दूतावास अपने कर्मचारियों और अफगान कर्मियों को हवाई अड्डे के रास्ते निकालने की कोशिश कर रहे हैं। तालिबान ने रविवार को पश्चिमी देश समर्थित दो दशक पुरानी सरकार को हटाकर राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था।

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में पूरी रात काबुल हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल दिखा, गोलियों की आवाज के बीच भयभीत सैकड़ों अफगान नागरिकों को बदहवास भागते हुए देखा गया। सुबह, नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने घोषणा की कि हवाई अड्डे के नागरिक उड्डयन वाले हिस्से को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है।

सोमवार सुबह ‘फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा’ के मुताबिक कोई भी वाणिज्यिक उड़ान अफगानिस्तान के ऊपर से नहीं गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल