लाइव न्यूज़ :

चीनी व्यवसायों का प्राथमिकता के आधार पर समर्थन करेगी पाकिस्तान सरकार: इमरान खान

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:54 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 21 नवंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उनकी सरकार प्राथमिकता के आधार पर देश में चीनी व्यवसायों का समर्थन करेगी। उन्होंने अधिकारियों को सड़क संपर्क से संबंधित मुद्दों और चीन के निवेशकों के सामने आ रही दिक्कतों को तुरंत हल करने का निर्देश दिया।

खान ने शनिवार को चैलेंज फैशन (प्राइवेट) लिमिटेड के चेन यान के नेतृत्व में एक चीनी व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

सरकार द्वारा संचालित एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) ने प्रधानमंत्री खान के हवाले से कहा, "हम प्राथमिकता के आधार पर पाकिस्तान में चीनी व्यवसायों का समर्थन करेंगे और विशेष आर्थिक क्षेत्रों में निवेश में तेजी लाने में उनकी गहरी रुचि के लिए उनके आभारी हैं।''

खान को सूचित किया गया कि चीनी व्यवसायी ग्लास, सिरेमिक और आईटी क्षेत्रों में परिचालन शुरू करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा प्रमुख चीनी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल कंपनी 'ओप्पो' पाकिस्तान में एक मोबाइल सेट निर्माण इकाई तथा एक अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने जा रही है।

पाकिस्तान में मोबाइल सेट बनाने के 'ओप्पो' के फैसले से देश को स्मार्टफोन के आयात पर खर्च होने वाला बहुत सारा विदेशी मुद्रा भंडार बचाने तथा तकनीकी स्नातकों के लिए रोजगार पैदा करने में मदद मिलेगी।

बैठक में ऊर्जा मंत्री मोहम्मद हम्माद अजहर, वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद, पाकिस्तान में चीनी राजदूत नोंग रोंग और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा