लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सरकार प्रत्यक्ष मतदान के जरिए सीनेट का चुनाव कराने के लिए जाएगी उच्चतम न्यायालय

By भाषा | Updated: December 16, 2020 17:06 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 16 दिसंबर पाकिस्तान सरकार खरीद-फरोख्त के आरोपों से बचने और प्रत्यक्ष मतदान के जरिए पारदर्शी तरीके से सीनेट का चुनाव कराने को लेकर उच्चतम न्यायालय का रूख करने पर विचार कर रही है।

मीडिया की एक खबर में बुधवार को बताया गया कि प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में फरवरी में 52 सीटों पर सीनेट का चुनाव कराने का फैसला किया गया।

बैठक के बाद सूचना मंत्री शिबली फराज ने संवाददाताओं को बताया कि प्रत्यक्ष तरीके से सीनेट का चुनाव कराने पर निर्देश के लिए सरकार उच्चतम न्यायालय का रूख करेगी।

उन्होंने कहा कि चूंकि सीनेट का चुनाव हमेशा ‘‘विवादास्पद’’ हो जाता है और खरीद-फरोख्त के आरोप लगते हैं, इसलिए सरकार पारदर्शी और सही तरीके से यह चुनाव कराना चाहती है ।

मंत्री ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व के फैसले के आधार पर इस संबंध में नेशनल एसेंबली में एक विधेयक पेश किया गया था और मंत्रिमंडल ने चर्चा की है कि यह विधेयक किस रूप में पारित होना चाहिए।

देश में 104 सदस्यीय सीनेट के कई सदस्यों के 11 मार्च को सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर 52 सीटों पर चुनाव होगा। सीनेट के सदस्य छह साल के लिए चुने जाते हैं । इसके सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर चार प्रांतीय एसेंबली द्वारा चुने जाते हैं।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि चुनाव के संबंध में सुधार का मकसद पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है और मुद्दे पर बातचीत के वास्ते सभी राजनीतिक दलों के लिए द्वार खुले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना