लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सरकार को दिग्गज भारतीय कलाकारों के पुश्तैनी घरों को संरक्षित करना चाहिए: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:46 IST

Open in App

पेशावर, 11 जून उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में यहां के एक प्रमुख विरासत विशेषज्ञ के अनुसार विभाजन के समय पाकिस्तान छोड़ने वाले प्रसिद्ध भारतीय कलाकारों के सभी पुश्तैनी घरों को संरक्षित किया जाना चाहिए और पर्यटन स्थलों में परिवर्तित किया जाना चाहिए।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय सरकार ने पिछले सप्ताह यहां प्रांतीय राजधानी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों की खरीद को मंजूरी दी थी।

इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए, सांस्कृतिक विरासत परिषद, खैबर पख्तूनख्वा के सचिव, शकील वहीदुल्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने यह सुनिश्चित करने के लिए 13 वर्षों तक संघर्ष किया कि इन सिल्वर स्क्रीन दिग्गजों के घरों को संरक्षित किया जाए। वहीदुल्ला ने कहा कि राष्ट्रीयता कोई मायने नहीं रखती और ऐसे घरों को पाकिस्तान में पर्यटकों के आकर्षण केन्द्रों के रूप में बदला जा सकता है।

राज कपूर का पैतृक घर, जिसे कपूर हवेली कहा जाता है, किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है। इसे 1918 और 1922 के बीच महान अभिनेता के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने बनवाया था। राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म यहीं हुआ था। इसे प्रांतीय सरकार द्वारा राष्ट्रीय विरासत घोषित किया गया है।

वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार का 100 साल पुराना पुश्तैनी घर भी इसी इलाके में स्थित है। यह घर जर्जर अवस्था में है और 2014 में तत्कालीन नवाज शरीफ सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय विरासत घोषित किया गया था। प्रांतीय सरकार ने दो भवनों की खरीद के लिए 2.30 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

वहीदुल्लाह ने कहा कि पेशावर में कई और भारतीय सितारे हैं जिनके पेशावर में पैतृक घर हैं जिनमें शाहरुख खान, मधु बाला, सायरा बानो, विनोद खन्ना, अनिल कपूर, अमजद खान, मनोज कुमार और रणधीर कपूर प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत परिषद पर्यटन को बढ़ाव देने के लिए पेशावर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के वास्ते इन अभिनेताओं के उन परिवारों को आमंत्रित करेगी जो पाकिस्तान में रहते हैं।

उन्होंने कहा कि महान अभिनेत्री मधु बाला और अभिनेता शाहरुख खान के पिता के पुश्तैनी घरों को नवीनीकृत किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला