लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की सरकार ने इस्लामाबाद में हिंदू मंदिर निर्माण की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 00:22 IST

Open in App

लाहौर, 21 दिसंबर पाकिस्तान की सरकार ने सोमवार को इस्लामाबाद में हिंदू मंदिर निर्माण की अनुमति दे दी। करीब छह महीने पहले यहां मंदिर निर्माण का कार्य कट्टर इस्लामिक समूहों के दबाव की वजह से रूक गया था।

कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीडीए) ने सोमवार को लाहौर में एक अधिसूचना जारी करते हुए इस्लामाबाद के सेक्टर-9/2 में हिंदू समुदाय की शमशान भूमि की चाहरदीवारी निर्माण की अनुमति दे दी।

इससे पहले कुछ कट्टवादी धर्मगुरुओं ने सरकार को चेतावनी दी कि वे इस्लामाबाद में मंदिर के निर्माण की अनुमति न दें। सीडीए ने जुलाई में मंदिर के लिए तय स्थान पर चारदीवारी निर्माण का कार्य कानूनी कारणों का हवाला देते हुए रोक दिया था।

सरकार को धार्मिक मामलों पर सलाह देने वाली परिषद ने अक्टूबर में कहा था कि इस्लामाबाद या देश के किसी भी अन्य स्थान पर मंदिर निर्माण पर संवैधानिक या शरिया प्रतिबंध नहीं है।

योजना के अनुसार राजधानी के एच-9 प्रशासनिक खंड में कृष्ण मंदिर का निर्माण 20,000 वर्ग फुट जमीन के हिस्से पर होगा। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंदिर के लिए जमीन आवंटित की थी। मंदिर परिसर में अंतिम संस्कार स्थल (शमशान) के अलावा अन्य धार्मिक स्थल के ढांचे होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब