लाइव न्यूज़ :

दुकान से चोरी करने का आरोप लगाकर किशोरी सहित चार महिलाओं को निर्वस्त्र किया, सड़क पर घसीट कर पीटा, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: December 8, 2021 14:29 IST

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक किशोरी सहित चार महिलाओं को अपने आस-पास के लोगों से विनती करते हुए देखा गया कि उन्हें बदन ढकने दें लेकिन उन्हें लाठियों से पीटा गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक घंटे तक सड़कों पर निर्वस्त्र परेड कराया गया।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आई। दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लोगों के एक समूह ने दुकान से चोरी करने का आरोप लगाकर एक किशोरी सहित चार महिलाओं को निर्वस्त्र किया और सड़क पर घसीट कर उनसे मारपीट की। घटना सोमवार को लाहौर से करीब 180 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में हुई।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक किशोरी सहित चार महिलाओं को अपने आस-पास के लोगों से विनती करते हुए देखा गया कि उन्हें बदन ढकने दें लेकिन उन्हें लाठियों से पीटा गया। महिलाओं को रोते हुए और लोगों से उन्हें जाने देने का अनुरोध करते देखा गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्हें एक घंटे तक सड़कों पर निर्वस्त्र परेड कराया गया।

घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आई। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल सभी आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत पांच संदिग्धों और कई अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले के अनुसार पीड़िताओं ने बताया कि वे फैसलाबाद के बावा चक बाजार में कूड़ा उठाने गई थीं। शिकायत में महिलाओं ने कहा है, ‘‘हमें प्यास लगी थी और उस्मान इलेक्ट्रिक स्टोर के अंदर गए और पानी की बोतल मांगी।

लेकिन इसके मालिक सद्दाम ने हम पर चोरी करने के इरादे से दुकान में घुसने का आरोप लगाया। सद्दाम और अन्य लोगों ने हमें पीटना शुरू कर दिया। फिर उन्होंने निर्वस्त्र कर घसीटा और मारपीट की। उन्होंने निर्वस्त्र करने के बाद हमारे वीडियो भी बनाए... भीड़ में से किसी ने भी इस अत्याचार को रोकने के लिए दोषियों को रोकने की कोशिश नहीं की।

टॅग्स :पाकिस्तानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा