लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पूर्व PM नवाज शरीफ की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: July 29, 2018 23:46 IST

नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम रावलपिंडी की अडियाला जेल में 10 और सात साल की जेल की सजा काट रहे हैं।

Open in App

इस्लामाबाद, 29 जुलाई: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सेहत बिगड़ने के बाद रविवार को अस्थायी (केयरटेकर) सरकार के आदेश पर उन्हें देश के शीर्ष अस्पताल में भर्ती कराया गया।  शरीफ (68) और उनकी बेटी मरियम (44) रावलपिंडी की अडियाला जेल में क्रमश: 10 और सात साल की जेल की सजा काट रहे हैं। लंदन में चार आलीशान फ्लैटों की मिल्कियत से जुड़े मामले में एक जवाबदेही अदालत ने छह जुलाई को उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया था।

जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, शरीफ ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और सलाह दी कि उन्हें तत्काल इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की हृदय चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया जाए। शरीफ को अस्पताल भेजने का फैसला पंजाब सरकार ने लिया क्योंकि अडियाला जेल उसके प्रशासनिक नियंत्रण में है। डॉक्टरों की एक टीम ने सिफारिश की थी कि शरीफ को उचित चिकित्सा एवं देखभाल की जरुरत है क्योंकि उनके दोनों बाहों में तेज दर्द था जो संभवत: पर्याप्त रक्तसंचार की कमी की वजह से था।

पिछले हफ्ते खबर आयी थी कि शरीफ के गुर्दे खराब होने के कगार पर हैं और डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की जरुरत है। पंजाब के गृहमंत्री शौकत जावेद ने सरकारी पीटीवी से कहा कि इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम के बाद शरीफ को अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि वह कितने दिन अस्पताल में रहेंगे, यह डॉक्टर तय करेंगे।

जावेद ने पहले कहा था कि ‘‘शरीफ को इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया जाएगा । इससे पहले डॉ एजाज कादिर की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम ने सीने में दर्द की शिकायत करने के बाद शरीफ का मेडिकल चेक-अप किया था।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला