लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ पर फैसला आज, दोषी साबित होने पर हो सकती है 14 साल की सजा

By भाषा | Updated: December 24, 2018 09:14 IST

उच्चतम न्यायालय द्वारा भ्रष्टाचार के दो मामलों को निपटाने के लिए तय की गई समयसीमा के तहत फैसला 24 दिसम्बर को सुनाया जाएगा।

Open in App

पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार रोधी अदालत अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामलों में सोमवार को फैसला सुनाएगी। इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अरशद मलिक ने पिछले सप्ताह 68 वर्षीय शरीफ के खिलाफ फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट और अल-अजीजिया मामलों में सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

उच्चतम न्यायालय द्वारा भ्रष्टाचार के दो मामलों को निपटाने के लिए तय की गई समयसीमा के तहत फैसला 24 दिसम्बर को सुनाया जाएगा।  दोषी पाए जाने पर शरीफ को 14 वर्ष तक की सजा हो सकती है।

जवाबदेही अदालत ने शरीफ को अगस्त 2017 में आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने का दोषी ठहराया था। पिछले सप्ताह न्यायाधीश ने शरीफ के वकील ख्वाजा हैरिस की वह याचिका खारिज कर दी थी जिसमें उन्होंने और दस्तावेज दायर करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था। हालांकि अदालत ने उन्हें और कोई दस्तावेज दायर करने के लिए गत शुक्रवार तक का समय दे दिया था।

न्यायाधीश ने कहा था कि अदालत को उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई 24 दिसम्बर की अंतिम समयसीमा का भी पालन करना है।

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना