लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की कैफे में चाय पीते तस्वीर वायरल, स्वास्थ्य पर बहस शुरू

By भाषा | Updated: June 1, 2020 16:23 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह बीमार लग रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होते ही उनके सेहत को लेकर चर्चा होने लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के ‘बीमार’ पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की लंदन के एक कैफे में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ चाय पीने की नयी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।वह नीले रंग की सलवार कमीज पहने और टोपी लगाए हुए हैं और उनका स्वास्थ्य बेहतर दिख रहा है।

लाहौर: पाकिस्तान के ‘बीमार’ पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की लंदन के एक कैफे में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ चाय पीने की नयी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर उनके स्वास्थ्य पर चर्चा शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सदस्यों ने मांग की है कि भ्रष्टाचार के मामलों का सामना करने के लिए उन्हें देश में वापस लाया जाए। तस्वीर में तीन बार प्रधानमंत्री रहे 70 वर्षीय नेता अपनी पोतियों के साथ सड़क किनारे एक कैफे में बैठे हुए दिख रहे हैं। वह नीले रंग की सलवार कमीज पहने और टोपी लगाए हुए हैं और उनका स्वास्थ्य बेहतर दिख रहा है। कुछ मंत्रियों ने उनके स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति पर संशय जताते हुए कहा कि शरीफ लंदन की सड़कों पर घूम रहे हैं और कोविड-19 के समय में उन्होंने मास्क लगाना भी ठीक नहीं समझा। विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने कहा, ‘‘कैफे में चाय पीते शरीफ की इस तस्वीर ने हमारे कानून, न्याय और न्यायिक व्यवस्था का पर्दाफाश कर दिया है। यह तस्वीर यह भी बताती है कि देश में लोग किस तरह से उत्तरदायित्व प्रणाली पर विश्वास करें।’’ प्रधानमंत्री के सलाहकार शाहबाज गिल ने कहा कि अदालत में झूठ बोलकर शरीफ विदेश गए हुए हैं। गिल ने कहा, ‘‘शरीफ परिवार समझता है कि लोग मूर्ख हैं।

’’ उन्होंने शरीफ से कहा कि वह पाकिस्तान लौटें और अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के मामलों का सामना करें। पंजाब के सूचना मंत्री फैयाजुल हसन चौहान ने कहा कि शरीफ लंदन की सड़कों पर मास्क लगाए बगैर कैसे घूम सकते हैं। भ्रष्टाचार के मामलों का सामना करने के लिए उन्हें वापस लाया जाना चाहिए। तस्वीर शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह टॉप ट्रेंड करने लगा और शरीफ के स्वास्थ्य को लेकर बहस शुरू हो गई। उनके विरोधियों ने जहां कहा कि अगर वह स्वस्थ हैं तो पाकिस्तान क्यों नहीं लौटते जबकि समर्थक उनके अच्छे स्वास्थ्य को देखकर खुश हैं। भाषा नीरज नीरज दिलीप दिलीप।

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफइमरान खानब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला