लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान विदेश मंत्री कुरैशी ने फिर किया दावाा, पाक वायुसेना ने मार गिराए थे दो भारतीय लड़ाकू विमान

By भाषा | Updated: March 7, 2019 01:06 IST

भारत ने 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया। अगले दिन पाकिस्तानी वायु सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हवाई संघर्ष में मिग 21 को गिराते हुए उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ लिया। हालांकि एक मार्च को उन्हें भारत को सौंप दिया गया। 

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी बुधवार को संसद में कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। उन्होंने संसद में पाकिस्तानी पायलट की पहचान भी की। 

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आत्मघाती हमले को अंजाम देने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

भारत ने 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया। अगले दिन पाकिस्तानी वायु सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हवाई संघर्ष में मिग 21 को गिराते हुए उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ लिया। हालांकि एक मार्च को उन्हें भारत को सौंप दिया गया। 

नेशनल असेंबली में पाकिस्तानी वायु सेना के पायलटों की तारीफ करते हुए कुरैशी ने कहा, “पाकिस्तान वायु सेना ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले भारत के दो विमानों को मार गिराया। एक भारतीय लड़ाकू विमान को स्क्वाड्रन लीडर हासन सिद्दिकी ने जबकि दूसरे को विंग कमांडर नोमान अली खान ने मार गिराया।” 

डॉन न्यूज ने खबर दी है कि कुरैशी ने आधिकारिक तौर पर विंग कमांडर नोमान अली खान की पाकिस्तान वायु सेना के पायलट के रूप में पहचान की जिसने पिछले हफ्ते दूसरे भारतीय लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

पाकिस्तानी सेना ने 27 फरवरी को दावा किया था कि भारतीय वायु सेना का दूसरा विमान हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में गिरा था।

भारत इस बात पर कायम है कि पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के मिग 21 विमान को गिराया था जबकि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी वायु सेना के एफ-16 विमान को मार गिराया था।

विदेश मंत्री ने यह बयान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो के भाषण के बाद दिया जिन्होंने अपने भाषण के दौरान स्क्वाड्रन लीडर सिद्दिकी की तारीफ की।

कुरैशी ने कहा, “एक स्पष्टीकरण : बिलावल ने हासन सिद्दिकी को श्रद्धांजलि दी जोकि निश्चित तौर पर एक राष्ट्रीय हीरो हैं।” 

उन्होंने कहा, “लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत के दो विमान मार गिराए गए थे। दूसरे को विंग कमांडर नोमान अली खान ने गिराया था।” कुरैशी ने कहा कि दूसरे पायलट को भी उचित श्रेय दिया जाना चाहिए।  

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियन एयर फोर्सभारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला