लाइव न्यूज़ :

पाक विदेश मंत्री ने कहा- अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सामने भारत के मंसूबों का करेंगे पर्दाफाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2019 18:02 IST

विदेश मंत्री ने इस बात की घोषणा की है कि इस मामले को संसद में ले जाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में खुद कुरैशी, वित्तमंत्री और रक्षामंत्री शामिल हैं।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कुरैशी ने कहा कि वह भारत के मंसूबों का पर्दाफाश करके रहेंगे। इसके लिए वे स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को घटनास्थल पर ले जाएंगे, जिससे वह भारत की कारस्तानी देख सकें।

उन्होंने कहा, हेलीकॉप्टर तैयार हैं। अगर मौसम साथ देता है तो वे मीडिया को वहां ले जाएंगे ताकी वह मामले का खुद निरिक्षण कर सकें, जिससे भारत के मंसूबों का पर्दाफाश कर सकें।कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान भारत की आक्रामकता का जवाब अपने हिसाब से देगा। विदेश मंत्री ने इस बात की घोषणा की है कि इस मामले को संसद में ले जाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में खुद कुरैशी, वित्तमंत्री और रक्षामंत्री शामिल हैं।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के साथ विशेष बैठक होने के बाद की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर और रक्षामंत्री परवेज खट्टक भी मौजूद थे।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?