लाइव न्यूज़ :

पहली विदेश यात्रा के लिए अफगानिस्तान रवाना हुए कुरैशी, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

By भाषा | Updated: September 15, 2018 15:55 IST

कुरैशी की यह यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब अमेरिका पाकिस्तान को तालिबान विद्रोहियों को बातचीत के लिए रजामंद करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर डाल रहा है। 

Open in App

इस्लामाबाद, 15 सितंबरःपाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी शनिवार को अफगानिस्तान रवाना हो गए जहां वह अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी तथा अन्य शीर्ष नेताओं के साथ दोनों देशों के बीच सुरक्षा तथा अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद कुरैशी की यह पहली विदेश यात्रा है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, ‘‘क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अफगानिस्तान के साथ करीब से काम करने के सरकार की तरजीह को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा पर काबुल रवाना हो गए।’’ 

एक दिन की इस यात्रा में कुरैशी अपने अफगान समकक्ष के अलावा राष्ट्रपति गनी और मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात करेंगे। बैठक में दोनों पक्ष जलालाबाद में वाणिज्य दूतावास दोबारा खोलने पर भी चर्चा करेंगे जिसे सुरक्षा कारणों से पिछले माह बंद कर दिया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि इस यात्रा के सफल रहने से सहयोग के द्विपक्षीय मसौदे के तहत द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के प्रयासों में मदद मिलेगी जिसमें अफगानिस्तान पाकिस्तान एक्शन प्लान फॉर पीस एडं सॉलिडैरिटी शामिल है।

कुरैशी की यह यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब अमेरिका पाकिस्तान को तालिबान विद्रोहियों को बातचीत के लिए रजामंद करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर डाल रहा है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?