Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, 307 लोगों की मौत, सुरक्षित स्थानों पर भाग रहे लोग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2025 14:25 IST2025-08-16T14:24:01+5:302025-08-16T14:25:15+5:30
Pakistan Floods:पीडीएमए प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया था कि मृतकों या घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि प्रभावित क्षेत्रों में अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।

Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, 307 लोगों की मौत, सुरक्षित स्थानों पर भाग रहे लोग
Pakistan Floods: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल ही में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो गई है। प्रांत के प्राधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मूसलाधार बारिश के कारण प्रांत के विभिन्न जिलों में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण शुक्रवार को 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के प्रवक्ता फैजी ने बताया कि प्रांत के बाजौर, बुनेर, स्वात, मनाहरा, शांगला, तोरघर और बटाग्राम जिलों में भारी बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
पीडीएमए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अचानक आई बाढ़ के कारण 307 लोग मारे गए, जिनमें से कम से कम 184 लोगों की मौत बुनेर में हुई है।
उसने कहा कि 36 लोगों की मौत शांगला में हुई, जबकि मनसेहरा में 23, स्वात में 22, बाजौर में 21, बटाग्राम में 15, लोअर दीर में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं एबटाबाद में एक बच्चा डूब गया। पीडीएमए प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया था कि मृतकों या घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि प्रभावित क्षेत्रों में अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।
⚠️ 🇵🇰 भीषण बाढ़ से #Pakistan में भारी तबाही —
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) August 16, 2025
🌊 पिछले 48 घंटों में कम से कम 321 लोगों की मौत (AFP)
🏚️ गाँव तबाह, इमारतें ढहीं, सड़कें व वाहन बह गए
#PakistanFloods#Pakistani#BreakingNewspic.twitter.com/Kk4kCpEwaL
मानसून के मौसम की जून के अंत में शुरुआत होने के बाद से कई बार हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे देश में कहर बरपाया है। विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और विस्थापन ने परेशानी बढ़ा दी है।