लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: फैक्टरी ने पीट-पीटकर हत्या कर दिये गए श्रीलंकाई की जगह उसके हमवतन को नौकरी दी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:09 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 22 दिसंबर पाकिस्तान के सियालकोट में स्थित एक फैक्टरी ने इस महीने की शुरुआत में ईशनिंदा के आरोप में कट्टरपंथी इस्लामवादी पार्टी के समर्थकों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दिये गए एक श्रीलंकाई व्यक्ति की जगह उसके हमवतन को नौकरी दी है।

धार्मिक सद्भाव पर प्रधानमंत्री के विशेष प्रतिनिधि हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी बुधवार को सियालकोट की घटना पर शोक व्यक्त करने के लिये श्रीलंकाई उच्चायोग गए, जहां उन्होंने इस बात से अवगत कराया। इस दौरान इस्लामी उपदेशक मौलाना तारिक जमील उनके साथ थे।

कट्टरपंथी इस्लामवादी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों ने इस महीने की शुरुआत में सियालकोट में ईशनिंदा के आरोप में फैक्टरी के महाप्रबंधक श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदाना (49) की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उनके शव को आग लगा दी गई थी।

श्रीलंका के उच्चायुक्त मोहन विजेविक्रमा से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए अशरफी ने कहा कि कुमारा के बच्चों की पढ़ाई का खर्च फैक्टरी मालिक उठाएगा।

उन्होंने कहा, ''प्रशासन ने एक श्रीलंकाई नागरिक को फैक्टरी में नौकरी भी दी है।''

हम श्रीलंकाई लोगों के शुक्रगुजार हैं कि डर के इस माहौल में उनमें से किसी व्यक्ति ने यहां काम करने पर रजामंदी जाहिर की।

हालांकि, उन्होंने सियालकोट में खेल के सामान के लिये प्रसिद्ध इस फैक्टरी के नए प्रबंधक के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला