लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में गृह युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान को पांच लाख शरणार्थियों की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:06 IST

Open in App

इस्लामाबाद, सात जुलाई पाकिस्तान को पड़ोसी देश अफगानिस्तान में गृहयुद्ध की स्थिति में करीब पांच लाख नये अफगान शरणार्थियों के देश में आने की उम्मीद है। यह जानकारी बुधवार को यहां मीडिया में आयी खबर से मिली।

युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवादी तेजी से बढ़त हासिल कर रहे हैं।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर में कहा गया है कि पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि इस बार शरणार्थियों को देश के बसावट वाले हिस्सों में जाने देने की बजाय सीमावर्ती इलाकों में विशेष शिविरों में रखा जाएगा।

पूर्व सोवियत संघ के आक्रमण के बाद अफगान शरणार्थी पाकिस्तान आने लगे थे।

पाकिस्तान उन्हें वापस भेजने पर जोर दे रहा है, लेकिन अगर अफगानिस्तान गृह युद्ध में फंसा तो उसे नये शरणार्थियों का सामना करना पड़ सकता है।

हाल ही में सांसदों के एक चुनिंदा समूह को दी गई एक जानकारी में पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने अफगानिस्तान में शांति की संभावनाएं खारिज की थी।

सांसदों को बताया गया कि अफगानिस्तान तेजी से गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है, जो पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं है। मीडिया की खबर में कहा गया है कि अफगानिस्तान में अशांति के नतीजों में आतंकवाद में वृद्धि और अफगान शरणार्थियों की ताजा आमद शामिल है।

समाचारपत्र ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से कहा कि हाल के हफ्तों में तालिबान को काफी तेजी से बढ़त मिली है, लेकिन अगर अफगान सुरक्षा बल कुछ प्रतिरोध दिखाते हैं तो स्थिति बदल सकती है।

हाल के हफ्तों में, तालिबानियों ने अफगानिस्तान के ग्रामीण जिलों के लगभग एक तिहाई हिस्से पर कब्जा कर लिया है और कई प्रांतीय राजधानियों को घेर लिया है। अपने सैनिकों को 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से वापस बुलाने की योजना के तहत अमेरिका द्वारा मुख्य अफगान बेस खाली करने के बाद से तालिबान की बढ़त के मद्देनजर अफगान सुरक्षा बलों के सदस्य बड़ी संख्या में पड़ोसी देश ताजिकिस्तान भाग गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक