लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को एफएटीएफ की समयसीमा फरवरी से बढ़कर जून तक होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:00 IST

इस्लामाबाद को उम्मीद है कि एफएटीएफ 27 सूत्रीय कार्ययोजना पर अमल करने की समयसीमा को बढ़ाएगा क्योंकि वर्तमान अवधि बहुत कम है। 

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान को पिछले साल जून में एफएटीएफ की ग्रे-सूची में डाल दिया गया था आतंकी गतिविधियों को मिलने वाली वित्तीय सहायता पर रोक लगाने के लिए फरवरी 2020 तक का समय दिया गया है

 पाकिस्तान ने प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की गतिविधियों पर रोक लगाने और उनके वित्तीय खातों को जब्त करने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) को सौंप दी है। पाकिस्तान को उम्मीद है कि एफएटीएफ 27 कार्ययोजना पर अमल करने की समयसीमा को फरवरी से बढ़ाकर जून कर देगा।

पाकिस्तान को पिछले साल जून में एफएटीएफ की ग्रे-सूची में डाल दिया गया था और आतंक के वित्तपोषण को रोकने के लिए एक कार्ययोजना पर अमल करने के लिए अक्टूबर 2019 तक का समय दिया गया था। एफएटीएफ ने अक्टूबर में पाकिस्तान को ग्रे-सूची में बरकरार रखा और अब उसे धन शोधन और आतंकी गतिविधियों को मिलने वाली वित्तीय सहायता पर रोक लगाने के लिए फरवरी 2020 तक का समय दिया गया है।

आर्थिक मामलों के मंत्री हम्माद अजहर ने मंगलवार को कहा था कि पाकिस्तान ने एफएटीएफ के संयुक्त समूह के समक्ष अनुपालन रिपोर्ट सौंप दी है। जियो टीवी के अनुसार अजहर ने कहा, “उनकी ओर से प्रतिक्रिया होगी और फिर आमने-सामने बैठक होगी।” इस्लामाबाद को उम्मीद है कि एफएटीएफ 27 सूत्रीय कार्ययोजना पर अमल करने की समयसीमा को बढ़ाएगा क्योंकि वर्तमान अवधि बहुत कम है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?