लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने सीनेट चुनाव में गिलानी की जीत की अधिसूचना जारी की, याचिका खारिज

By भाषा | Updated: March 10, 2021 22:26 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 10 मार्च पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने सत्तारूढ दल की एक याचिका को खारिज करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की सीनेट चुनाव में जीत की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी।

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने गिलानी के साथ 48 नए सांसदों की जीत की अधिसूचना जारी कर दी। सीनेट के लिए तीन मार्च को चुनाव हुआ था।

सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने गिलानी की जीत को ईसीपी में चुनौती दी थी। गिलानी 11 विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरे थे। सत्तारूढ़ दल ने फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए ईसीपी से अधिसूचना जारी नहीं करने का अनुरोध किया था।

गिलानी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार और वित्त मंत्री अब्दुल हाफिज शेख को हराया। प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए यह बड़ा झटका था क्योंकि उन्होंने शेख के लिए चुनाव प्रचार किया था।

अल्ताफ इब्राहिम की अध्यक्षता में ईसीपी के चार सदस्यीय आयोग ने याचिका पर सुनवाई की। याचिका को खारिज करते हुए ईसीपी ने गिलानी के साथ 48 नए सांसदों की जीत की अधिसूचना जारी कर दी।

हालांकि, आयोग ने सत्तारूढ़ दल द्वारा दाखिल एक याचिका को स्वीकार लिया जिसमें वोटों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर गिलानी को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है।

आयोग ने गिलानी के बेटे अली हैदर को एक वीडियो के संबंध में नोटिस जारी किया है।

सीनेट के चुनाव के एक दिन पहले दो मार्च को एक वीडियो सामने आया था जिसमें अली हैदर वोटों को अवैध बनाने के लिए पीटीआई के दो सांसदों जमील अहमद और फहीम खान को सलाह देते हुए दिखे थे।

इससे पहले, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने सीनेट चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी की जीत के खिलाफ सत्तारूढ़ दल की एक याचिका को खारिज करते हुए कहा कि राजनीतिक मामलों में न्यायपालिका को अनावश्यक रूप से घसीटना उचित नहीं है।

आरंभिक दलीलें सुनने के बाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाल्ला ने याचिकाकर्ता को पाकिस्तान चुनाव आयोग का रुख करने को कहा जहां पर पहले से मामले की सुनवाई चल रही थी।

पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने इस सप्ताह सीनेट अध्यक्ष के चुनाव के लिए गिलानी को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला