लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: बड़ी बहन ने ‘झूठी शान की खातिर’ छोटी बहन की गोली मारकर कर दी हत्या

By भाषा | Updated: August 5, 2020 21:31 IST

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग के मुताबिक देश में हर हफ्ते पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी जाती है, बेटियों को गोली मार दी जाती है या झूठी शान की खातिर बहनों को काट कर मार डाला जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 20 वर्षीय एक लड़की की, उसकी बड़ी बहन ने ‘झूठी शान की खातिर’ कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दीपुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की छोटी बहन अपने परिवार की इच्छाओं के खिलाफ अपने पसंद के व्यक्ति से शादी करना चाह रही थी।

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 20 वर्षीय एक लड़की की, उसकी बड़ी बहन ने ‘झूठी शान की खातिर’ कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की छोटी बहन अपने परिवार की इच्छाओं के खिलाफ अपने पसंद के व्यक्ति से शादी करना चाह रही थी।

यह घटना मंगलवार को लाहौर से करीब 50 किमी दूर स्थित खुशाल सिंह गांव में हुई, जब ताहिरा बीबी अपने मुहल्ले के व्यक्ति से कोर्ट मैरिज करने के लिये घर से रवाना हुई थी। पुलिस ने बताया, ‘‘उसकी बड़ी बहन आसिया बीबी ने उसका पीछा किया और अदालत के पास उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल ताहिरा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। ’’

उन्होंने बताया कि आसिया मौके से भागने में कामयाब रही। उसके पिता की शिकायत पर खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि झूठी शान की खातिर हत्या की यह एक दुर्लभ घटना है, जिसमें अपनी सगी बहन को किसी महिला ने गोली मारी है।

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग के मुताबिक देश में हर हफ्ते पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी जाती है, बेटियों को गोली मार दी जाती है या झूठी शान की खातिर बहनों को काट कर मार डाला जाता है। आयोग ने कहा कि पिछले साल 100 से अधिक महिलाओं की झूठी शान की खातिर हत्या कर दी गई। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला