लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की ड्राइवर ने की गला रेतकर हत्या, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: March 9, 2023 16:41 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को खैरपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पूछताछ जारी है। आरोपी की पहचान हनीफ लेघारी के रूप में हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की गला रेतकर हत्याहिंदू डॉक्टर की उनके ड्राइवर ने ही की हत्यापुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कराची:पाकिस्तान के हैदराबाद में एक हिंदू डॉक्टर की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। हैदराबाद के मशहूर त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर धर्म देव राठी को मंगलवार रात को गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के अनुसार, हत्यारे ने चाकू से डॉक्टर का गला काटा और मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को खैरपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पूछताछ जारी है। आरोपी की पहचान हनीफ लेघारी के रूप में हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर का हत्यारा उनका अपना ड्राइवर है। मामले में डॉक्टर के रसोइए ने पुलिस को बताया कि घर जाते समय दोनों में कहासुनी हो गई। वहां पहुंचकर चालक ने रसोई के अंदर से चाकू निकाला और डॉक्टर के घर में ही उनकी हत्या कर दी। इसके बाद चालक डॉक्टर की कार में मौके से फरार हो गया।

पाकिस्तान सरकार ने मामले का लिया संज्ञान 

पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की हत्या के मामले में पाकिस्तान सरकार ने मामले में दखल दिया है। देश के अल्पसंख्यक मामसलों के प्रांतीय मंत्री ज्ञान चंद इस्सरानी ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने पर पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने मृतक डॉक्टर के परिवार के प्रति दुख जताते हुए परिवार को उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। 

वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की महिला विंग की प्रमुख फरयाल तालपुर ने हत्या की निंदा की और इस घटना को दिल दहला देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि ये घटना दुखद थी, खासकर ऐसे समय में जब हिंदू समुदाय होली मना रहा था।  

टॅग्स :पाकिस्तानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?