लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पिजरे से तोता उड़ने पर घरेलू कामगार की बेरहमी से पिटाई, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2020 21:48 IST

इस अमानवीय घटना से पूरे पाकिस्तान में बुधवार को लोगों और नेताओं में रोष है और उन्होंने आठ साल की बच्ची के लिए न्याय की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि ज़हरा नाम की बच्ची रावलपिंडी में एक दंपति के घर काम करती थी।प्राथमिकी के अनुसार उसकी जांघों पर भी घाव थे ,जिससे बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म होने की भी आशंका है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में एक घरेलू सहायिका के खिलाफ हिंसा का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है । आठ साल की एक बच्ची को उसके नियोक्ता ने इतनी बेहरमी से मारा कि उसकी मौत हो गयी । बच्ची का कुसूर बस इतना था कि तोते का पिंजरा साफ करते वक्त तोता पिंजरे से उड़ गया था।

इस अमानवीय घटना से पूरे पाकिस्तान में बुधवार को लोगों और नेताओं में रोष है और उन्होंने आठ साल की बच्ची के लिए न्याय की मांग की है। पुलिस ने बताया कि ज़हरा नाम की बच्ची रावलपिंडी में एक दंपति के घर काम करती थी। उसके नियोक्ता उसे घायल अवस्था में बेगम अख्तर रुखसाना मेमोरियल अस्पाल में रविवार को ले कर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि दंपति को उसी दिन गिरफ्तार करके छह जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। रावत पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि ज़हरा के नियोक्ता ने स्वीकार किया कि ज़हरा से गलती से उनका कीमती तोता पिंजरे से उड़ गया था और गुस्से में आ कर उसने और उसकी पत्नी ने बच्ची को बहुत मारा। रावत पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार बच्ची के चेहरे, हाथों, पसलियों के नीचे और पैरों में चोट के निशान थे। 

प्राथमिकी के अनुसार उसकी जांघों पर भी घाव थे ,जिससे बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म होने की भी आशंका है। पुलिस ने नमूने फॉरेंसिक टीम को भेज दिए हैं और रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। पुलिस ने बताया कि ज़हरा पंजाब के कोट अद्दू की रहने वाली थी और दंपति ने अपने एक साल के बच्चे की देखरेख के लिए चार माह पूर्व उसे काम पर रखा था। बच्ची के रिश्तेदारों ने बताया कि दंपति ने बच्ची को काम पर रखने से पहले वादा किया था कि वे उसे शिक्षा देंगे। इस बीच मानवाधिकार मंत्री शीरीन मज़ारी ने कहा कि उनका मंत्रालय इस मामले को देख रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘हमारा वकील मामले को देख रहा है। पति और पत्नी चार दिन की हिरासत में हैं।’’ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद शेरी रहमान ने इस घटना पर कहा कि बाल श्रम रुकना चाहिए। पीपीपी की एक अन्य नेता शर्मिला फारुकी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि अपराध की ‘बर्बरता’ स्तब्ध कर देने वाली है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला