लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने परमाणु परीक्षण कर क्षेत्र में शक्ति संतुलन कायम किया था: सेना

By भाषा | Updated: May 28, 2021 17:27 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 28 मई पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार को कहा कि देश ने भारत के पोखरण परीक्षणों के जवाब में परमाणु परीक्षण कर और ‘‘ विश्वसनीय न्यूनतम परमाणु प्रतिरोधक क्षमता’’ स्थापित करके दो दशक से अधिक समय पहले इसी दिन क्षेत्र में शक्ति संतुलन फिर से कायम किया था।

सेना और विदेश कार्यालय दोनों ने पाकिस्तान द्वारा 28 मई, 1998 के परमाणु परीक्षण की 23वीं वर्षगांठ के मौके पर बयान जारी किए।

भारत के 1998 में मई में पोखरण में पांच परमाणु परीक्षण करने के बाद पाकिस्तान ने भी परीक्षण किये थे।

सेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने 23 साल पहले इसी दिन विश्वसनीय परमाणु प्रतिरोधक क्षमता सफलतापूर्वक हासिल करके इस क्षेत्र में शक्ति संतुलन बहाल किया था।’’

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘यौम-ए-तकबीर (​महानता का दिन) के मौके पर राष्ट्र किसी भी प्रकार के हमले से अपनी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा करने संबंधी अपने संकल्प की पुष्टि करता है।’’

कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्रीय और वैश्विक स्तरों पर शांति और स्थिरता के माहौल को बढ़ावा देने की दिशा में काम करना जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

उसने कहा कि परमाणु ऊर्जा सृजन के अलावा, पाकिस्तान ने कैंसर निदान और उपचार, जन स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण संरक्षण और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक सेवा के लिए परमाणु प्रौद्योगिकी का उपयोग किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?