लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने प्रेस की आजादी के दमन से किया इनकार

By भाषा | Updated: July 7, 2021 10:13 IST

Open in App

इस्लामाबाद, सात जुलाई (एपी) पाकिस्तान ने एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया निगरानी संगठन की उस रिपोर्ट का जोरदार खंडन किया है जिसमें प्रधानमंत्री इमरान खान को प्रेस की आजादी के मामले में दुनिया के 37 सबसे खराब शासकों की सूची में रखा गया है।

खान की सरकार ने सोमवार को एक रिपोर्ट ‘‘प्रेस की आजादी के दुश्मन -पुराने तानाशाह, दो महिलाएं और एक यूरोपीय’’ पर यह प्रतिक्रिया दी है। इसे पेरिस के ‘‘रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स’’ ने जारी किया है।

इस समूह के अनुसार, 2018 में संसदीय चुनावों के बाद ‘‘खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद से घोर सेंसरशिप के मामले असंख्य हैं।’’ उसने कहा कि खान के शासन के दौरान अखबारों का वितरण बाधित किया गया, मीडिया संगठनों को धमकियां दी गयी और टीवी चैनल के सिग्नल अवरुद्ध किए गए। मीडिया निगरानी समूह ने कहा, ‘‘पत्रकारों को धमकाया गया, अगवा और उन्हें प्रताड़ित किया गया।’’

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने एक बयान में मंगलवार को इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि खान की सरकार ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मीडिया की आजादी’’ में यकीन रखती है।

मंत्रालय ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने यह निष्कर्ष निकाला कि पाकिस्तान में मीडिया खान सरकार के कठोर सेंसरशिप के अधीन है। उसने कहा कि सरकार ‘‘पत्रकारों को उनके पेशेवर दायित्वों को पूरा करने के लिए अनुकूल माहौल बनाने के वास्ते हरसंभव कदम उठा रही है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि इस रिपोर्ट को पाकिस्तान के लोगों द्वारा निर्वाचित सरकार की छवि बिगाड़ने की कोशिश के तहत जारी किया गया है।’’ उसने कहा कि उसे उम्मीद है कि मीडिया निगरानी समूह भविष्य में ऐसी गैरजिम्मेदाराना पत्रकारिता से बचेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब