लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारत को युद्ध के लिए ललकारा, कहा- ‘हम जंग के लिए तैयार’

By भाषा | Updated: September 23, 2018 08:42 IST

पाकिस्तानी सेना ने यह प्रतिक्रिया भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की उस टिप्पणी के बाद जाहिर की है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सैनिकों की जघन्य हत्या का ‘‘बदला’’ लेने के लिए ‘‘सख्त कार्रवाई’’ की जरूरत है।

Open in App

इस्लामाबाद, 23 सितंबरःपाकिस्तानी सेना ने शनिवार को कहा कि वह ‘‘जंग के लिए तैयार’’ है, लेकिन अपने लोगों के हित में अमन-चैन की राह पर चलना पसंद करती है। पाकिस्तानी सेना ने यह प्रतिक्रिया भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की उस टिप्पणी के बाद जाहिर की है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सैनिकों की जघन्य हत्या का ‘‘बदला’’ लेने के लिए ‘‘सख्त कार्रवाई’’ की जरूरत है।

‘दुनिया टीवी’ को दिए गए एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने कहा कि आतंकवाद से लड़ने का देश का लंबा रिकॉर्ड रहा है और ‘‘हम अमन-चैन की कीमत जानते हैं।’’ 

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के एक जवान और तीन पुलिसकर्मियों की हाल में की गई जघन्य हत्या पर टिप्पणी करते हुए जनरल रावत ने शनिवार को ही जयपुर में कहा था कि भारतीय सैनिकों के खिलाफ आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना की बर्बरता का बदला लेने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

रावत ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारे सैनिकों के खिलाफ आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना द्वारा की जा रही बर्बरता का बदला लेने के लिए हमें सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। वैसी बर्बरता किए बगैर उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देने का वक्त आ गया है। मैं समझता हूं कि दूसरे पक्ष को भी ऐसा ही दर्द महसूस होना चाहिए।’’ 

जनरल रावत ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बर्बर तरीके से नहीं। 

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बीएसएफ जवान की हत्या किए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए गफूर ने कहा, ‘‘पिछले दो दशक में अमन हासिल करने के लिए हमने संघर्ष किया है। हम किसी सैनिक को कलंकित करने के लिए कभी कुछ नहीं कर सकते।’’ 

गफूर ने कहा, ‘‘उन्होंने (भारत) पहले भी हम पर एक मृत सैनिक के शव को क्षत-विक्षत करने का ठीकरा फोड़ा है। हम एक पेशेवर सेना हैं। हम ऐसी हरकतें कभी नहीं करते।’’ 

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम (पाकिस्तानी सेना) जंग के लिए तैयार हैं, लेकिन पाकिस्तान, पड़ोसियों और क्षेत्र के लोगों के हित में अमन-चैन की राह पर चलना पसंद करते हैं।’’ 

दोनों देशों की सेना के बीच जुबानी जंग ऐसे समय में हो रही है जब भारत ने इस महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के इतर पाकिस्तान के साथ होने वाली विदेश मंत्री स्तर की वार्ता रद्द कर दी।

जनरल रावत ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सीमा के पास जब भी भारत के खिलाफ कुछ किया है तो भारतीय थलसेना ने उसके खिलाफ सफल अभियान चलाए हैं।

 

टॅग्स :पाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला