अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान ने किया 'खुली जंग' का ऐलान, काबुल, कंधार पर बमबारी की
By अंजली चौहान | Updated: February 27, 2026 08:50 IST2026-02-27T08:50:08+5:302026-02-27T08:50:19+5:30
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान ने हवाई हमले शुरू करने और सीमा पार झड़पों को बढ़ाने के बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ "खुले युद्ध" की घोषणा कर दी, जिससे संबंधों में तेजी से गिरावट आई है।

अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान ने किया 'खुली जंग' का ऐलान, काबुल, कंधार पर बमबारी की
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। नतीजतन पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर, ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ ओपन वॉर की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ हिस्सों में एयरस्ट्राइक की है जिसमें अफगान को काफी नुकसान पहुंचा है। एक्स पर एक पोस्ट में, पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर, ख्वाजा आसिफ ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ "खुली जंग" का ऐलान करते हुए एक कड़ा बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि इस्लामाबाद का सब्र जवाब दे गया है और तालिबान की लीडरशिप वाली सरकार पर मिलिटेंट्स को पनाह देने का आरोप लगाया।
उनकी पोस्ट में लिखा था, "NATO सेनाओं के हटने के बाद, उम्मीद थी कि अफ़गानिस्तान में शांति होगी और तालिबान अफ़गान लोगों के हितों और इलाके में शांति पर ध्यान देगा... उन्होंने दुनिया के सभी टेररिस्ट को अफ़गानिस्तान में इकट्ठा किया और टेररिज्म एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने ही लोगों को बेसिक ह्यूमन राइट्स से महरूम कर दिया। उन्होंने इस्लाम से महिलाओं को मिलने वाले अधिकार छीन लिए।"
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, "हमारे सब्र का प्याला भर गया है। अब हमारे और आपके बीच खुली जंग है। अब 'दमा दम मस्त कलंदर' होगा। पाकिस्तान की सेना समुद्र पार से नहीं आई है। हम आपके पड़ोसी हैं; हम आपके अंदर और बाहर की बातें जानते हैं। अल्लाहु अकबर।"
अफगानिस्तान ने दी प्रतिक्रिया
अफगानिस्तान की जमीन पर पाकिस्तानी हमलों के बाद, अफगानिस्तान के प्रवक्ता, जबीहुल्लाह मुजाहिद ने हमले की निंदा की, और पाकिस्तानी सेना की इस हरकत को "कायरतापूर्ण" बताया। मुजाहिद ने एक्स पर एक बयान में कहा, "कायर पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए हैं; अच्छी बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"
यह तनाव इस्लामाबाद और काबुल में तालिबान के नेतृत्व वाले प्रशासन के बीच डूरंड लाइन पर सीमा पार सुरक्षा चिंताओं को लेकर बढ़ते तनाव के बीच आया है, यह सीमा 19वीं सदी में अंग्रेजों द्वारा खींची गई थी, जो दोनों देशों के बीच विवाद का विषय बनी हुई है।
Pakistan’s Information Minister CONFIRMS STRIKES ON KABUL AND OTHER AREAS.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) February 27, 2026
Afghanistan claims of shooting down atleast one 🇵🇰 Jet that entered its airspace.
Pakistan declares 'OPEN WAR' with Afghanistan.
Taliban starts Ops in Helmand and Kandhar province. pic.twitter.com/h8SUaxPG8W
इस बीच, अफगानिस्तान के नेशनल डिफ़ेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि गुरुवार को डूरंड लाइन पर किए गए जवाबी ऑपरेशन में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।
एक प्रेस रिलीज में, मिनिस्ट्री ने कहा कि यह एक्शन 26 फरवरी यानी रमज़ान की 9 तारीख को रात 8:00 बजे शुरू किया गया था, जिसे उसने कुछ दिन पहले पाकिस्तानी मिलिट्री फ़ोर्स द्वारा अफगान इलाके में घुसपैठ बताया था। बयान में कहा गया, "कुछ दिन पहले, पाकिस्तानी मिलिट्री ग्रुप ने बड़ी हिम्मत से अफगान इलाके में घुसपैठ की, हमारी सीमाओं को तोड़ा, और यहाँ महिलाओं और बच्चों को शहीद कर दिया।"
Pakistan has bombed Afghanistan’s capital, Kabul, and other cities, as fighting spread following attacks by Afghan forces against Pakistani military positions along their shared border earlier.pic.twitter.com/WsOVfE9b0L
— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 (@SriLankaTweet) February 27, 2026
Pakistani Defence Minister Khawaja Asif said that his…
बयान में आगे कहा गया, "डूरंड लाइन पर इन जवाबी ऑपरेशन में, कुल 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, दो बेस और 19 पोस्ट पर कब्ज़ा कर लिया गया।"
ARY न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में, पाकिस्तान ने अफगान तालिबान शासन को निशाना बनाकर 'गजाब लिल हक' ऑपरेशन शुरू किया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री मुशर्रफ जैदी के स्पोक्सपर्सन ने आरोप लगाया कि 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं, 27 तालिबान पोस्ट तबाह हो गईं और नौ पर कब्जा कर लिया गया।