लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने टिड्डों से जंग को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया, 7.3 अरब रुपए की राष्ट्रीय कार्य योजना को दी स्वीकृति

By भाषा | Updated: February 1, 2020 17:59 IST

प्रधानमंत्री खान ने इन कीटों के खात्मे के लिए संघीय स्तर पर फैसला लेने के लिए बख्तियार के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पकी हुई फसलों के नुकसान के आधार पर तत्काल उपाय करने को कहा है।

Open in App

पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत में बड़े पैमाने पर फसलों को बर्बाद कर रहे टिड्डों की समस्या को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। पंजाब प्रांत देश में कृषि उपज का मुख्य क्षेत्र है। पाकिस्तान बीते दशकों के सबसे बुरे कीट हमले का सामना कर रहा है। यह फैसला प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में लिया गया।

इस बैठक में समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपी) को भी स्वीकृति दी गई जिसके लिए 7.3 अरब रुपयों की जरूरत होगी। बैठक में संघीय मंत्री और चार प्रांतों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। ‘डॉन’ समाचार-पत्र ने खबर दी कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्री खुसरो बख्तियार ने नेशनल असेंबली को स्थिति की गंभीरता के बारे में सूचित किया और संकट से निपटने के लिए संघीय एवं प्रांतीय सरकारों की ओर से अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को पूरी स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें आर्थिक मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार हाफिज शेख भी शामिल थे। बैठक को बताया गया कि खतरे से निपटने के लिए प्रांतीय एवं जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिकरण (एनडीएमए), प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों और संघीय एवं प्रांतीय विभागों को विभिन्न कार्य सौंपे गए हैं।

प्रधानमंत्री खान ने इन कीटों के खात्मे के लिए संघीय स्तर पर फैसला लेने के लिए बख्तियार के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पकी हुई फसलों के नुकसान के आधार पर तत्काल उपाय करने को कहा है।

खबर में खान के हवाले से कहा गया, “खेतों एवं किसानों का संरक्षण सरकार की उच्च प्राथमिकता है। इसलिए, संघीय सरकार को राष्ट्रीय फसलों को बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए और संबंधित धड़ों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने चाहिए।”

बख्तियार ने सदन को सूचित किया कि यह पहली बार है जब सिंध और पंजाब में हमले के बाद, टिड्डों का समूह खैबर पख्तूनख्वा में प्रवेश कर गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आगे और बर्बादी रोकने के लिए 7.3 अरब रुपये की जरूरत है।” बख्तियार ने कहा, “राष्ट्रीय आपदा की घोषणा स्थिति से निपटने के लिए जरूरी है, इसके अलावा स्थिति की निगरानी में संसद की भी भूमिका होनी चाहिए।”

उन्होंने दावा किया कि सरकार काफी हद तक कपास और सर्दी की फसलों को बचाने में कामयाब रही है। साथ ही कहा कि टिड्डों के गायब होने में देरी के पीछे जलवायु परिवर्तन भी एक कारण रहा है। उन्होंने कहा कि यह 1993 में पाकिस्तान के सामने आई स्थिति से बदतर है।

मंत्री ने कहा कि टिड्डी दल फिलहाल चोलिस्तान के पास पाकिस्तान-भारत सीमा पर मौजूद है और बताया कि टिड्डे सिंध और बलोचिस्तान से चोलीस्तान और नारा आए। बख्तियार ने कहा कि टिड्डे कुछ समय बाद ईरान चले जाते हैं लेकिन इस बार पाकिस्तान में संभवत: कम तापमान की वजह से वे अब भी पाकिस्तान में हैं।

खबर में कहा गया कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नवाब यूसुफ तालपुर ने कहा कि 1993 में जब टिड्डों ने देश में हमला किया था तब स्थिति को सीमित संसाधनों के साथ चार दिन में संभाल लिया गया था।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?