लाइव न्यूज़ :

सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर बिफरा पाकिस्तान, कहा- बार-बार बोलने से झूठ सच नहीं हो जाता

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 19, 2018 19:55 IST

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के चार दिवसीय दौरे पर हैं। भारतीय पीएम राष्ट्रमण्डल देशों के प्रमुखों की बैठक में शामिल हुए।

Open in App

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर 2016 में भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को आज ‘ गलत और आधारहीन ’ करार देते हुए कहा कि ‘ बार बार झूठ बोलने से वह झूठ सच में तब्दील नहीं हो जाता।’ लंदन में ‘ भारत की बात , सबके साथ ’ कार्यक्रम के दौरान मोदी ने कल कहा था कि भारत ने इस सैन्य अभियान के बारे में पहले पाकिस्तान को सूचित किया और फिर मीडिया एवं लोगों को बताया। 

उन्होंने कहा , ‘‘मैंने कहा कि इससे पहले कि भारत को पता चले , हमें पाकिस्तान को फोन करके बता देना चाहिए। हम उन्हें सुबह 11 बजे से ही फोन कर रहे थे लेकिन वे फोन पर आने से भी डर रहे थे। 12 बजे हमने उनसे बात की और उसके बाद भारतीय मीडिया को बताया।’’ प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने आज कहा कि ‘ सर्जिकल स्ट्राइक का भारत का दावा गलत और आधारहीन है। ’

समाचार पत्र ‘ डॉन ’ के अनुसार प्रवक्ता ने कहा , ‘‘ बार बार झूठ बोलने से वह झूठ सच में तब्दील नहीं हो जाता।" पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद का निर्यात करने संबंधी मोदी की टिप्पणी पर फैसला ने दावा किया कि यह मामला उलटा है । प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में भारत आतंकवादियों का सहयोग कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया , ‘‘ भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव भारत सरकार द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का सबूत है। ’’

कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में पिछले वर्ष अप्रैल में मौत की सजा सुनाई थी। पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा 47 वर्षीय जाधव को पिछले वर्ष मई में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद भारत ने हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत आईसीजे का दरवाजा खटखटाया था। आईसीजे ने उनकी सजा की तामील पर रोक लगा दी थी। भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से बंधक बनाकर पाकिस्तान ले जाया गया।

टॅग्स :पाकिस्ताननरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन