लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की अदालत ने टिकटॉक पर लगा प्रतिबंध हटाया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:19 IST

Open in App

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद, दो जुलाई पाकिस्तान की अदालत ने वीडियो साझा करने वाले प्लेटफॉर्म ‘टिकटॉक’ पर लगा प्रतिबंध शुक्रवार को वापस ले लिया। अदालत ने देश में अनैतिकता फैलाने के आरोप में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था।

सिंध उच्च न्यायालय ने नागरिकों द्वारा टिकटॉक के खिलाफ ‘‘अनैतिकता और अश्लीलता’’ फैलाने की शिकायत मिलने पर 28 जून को पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) से कहा था कि वह चीनी ऐप को निलंबित कर दे।

प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि उसने ऐप के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन वह अदालत से फैसले की समीक्षा करने और सेवाएं बहाल करने का अनुरोध करते हैं।

अदालत ने प्रतिबंध हटाने की अर्जी स्वीकार करते हुए प्राधिकरण से कहा कि वह अवेदनकर्ता के अनुरोध पर प्रक्रिया तेज करे और पांच जुलाई तक आदेश जारी करे।

प्राधिकरण के प्रतिनिधि ने अदालत को आश्वासन दिया कि ‘‘आपत्तिजनक सामग्री’’ हटाने संबंधी अपील पर अदालत द्वारा दी गई बाद की तारीख में फैसला होगा।

अदालत इस मामले पर अगली सुनवाई सोमवार को करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल