लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की अदालत ने अभिनेत्री के विरुद्ध जारी किया गिरफ्तारी का वारंट

By भाषा | Updated: September 8, 2021 22:32 IST

Open in App

लाहौर, आठ सितंबर पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने, लाहौर की एक ऐतिहासिक मस्जिद पर नाचने का वीडियो शूट करने के आरोप में “हिंदी मीडियम” फिल्म की अदाकारा सबा कमर पर दर्ज एक मामले के संबंध में बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

लाहौर की मजिस्ट्रेट अदालत ने कमर और बिलाल सईद के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किये जो लगातार अदालत की सुनवाई में पेश होने से बच रहे थे। इसके साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई के लिए छह अक्टूबर की तारीख तय की।

पिछले साल लाहौर पुलिस ने मस्जिद वजीर खान को ‘अपवित्र’ करने के आरोप में कमर और सईद के विरुद्ध कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया था। प्राथमिकी के अनुसार, दोनों ने मस्जिद के सामने नाचने का एक वीडियो शूट किया था। इस घटना पर पाकिस्तान के लोगों ने भी नाराजगी जताई थी।

पंजाब प्रांत की सरकार ने इस सिलसिले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को भी बर्खास्त कर दिया था। सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार होने के बाद कमर और सईद ने माफी भी मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला