लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: नवाज शरीफ को मिली आठ हफ्तों की जमानत, बीमारी के चलते हालत है एकदम नाजुक

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 29, 2019 17:33 IST

2017 में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टचार के मामले में लिप्त पाए जाने पर नवाज शरीफ को राजनीति के लिए अयोग्य माना था और एक मामले में उन्हें सात साल जेल की सजा सुनाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार (29 अक्टूबर) को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आठ हफ्तों के लिए जमानत दे दी।नवाज शरीफ की हालत नाजुक चल रही है, इसी के मद्देनजर उन्हें जमानत दी गई है। नवाज शरीफ को अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में जमानत दी गई है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार (29 अक्टूबर) को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आठ हफ्तों के लिए जमानत दे दी। नवाज शरीफ की हालत नाजुक चल रही है, इसी के मद्देनजर उन्हें जमानत दी गई है। नवाज शरीफ को अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में जमानत दी गई है।

2017 में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टचार के मामले में लिप्त पाए जाने पर नवाज शरीफ को राजनीति के लिए अयोग्य माना था और एक मामले में उन्हें सात साल जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि, नवाज शरीफ ने कहा था कि उनके खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद हैं और मुल्क के ताकतवर लोगों ने अपने हितों के चलते उन्हें निशाना बनाया है, जिसका खामियाजा वह भुगत रहे हैं। 

बता दें कि मंगलवार को ही खबर आई कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज की हालत एकदम नाजुक चल रही है और वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। नवाज शरीफ के निजी डॉक्टर अदनान खान ने ट्वीट कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी। 

अदनान खान ने ट्वीट किया, ''पूर्व प्रधानमंत्री  नवाज शरीफ, गंभीर रूप से बीमार हैं. अपनी सेहत और जीवन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।''

खान ने आगे लिखा, ''मामूली दिल के दौरे के अलावा शरीफ की प्लेटलेट कम है, किडनी खराब होने के कारण दोनों और जटिल हो रहे हैं।'' 

शरीफ के निजी फिजीशियन के मुताबिक, पूर्व पीएम की हालत एकदम नाजुक और जोखिमभरी है। 

69 वर्षीय नवाज शरीफ को पिछले हफ्ते अस्पताल में उस वक्त भर्ती कराया गया था जब उनका ब्लड प्लेटलेट काउंट खतरनाक स्तर तक गिर गया था।

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला