लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने बुरी तरह प्रभावित इलाकों में दो हफ्ते के लिए शिक्षण संस्थान बंद किए

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:41 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 15 मार्च कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर से जूझ रहे पाकिस्तान ने बुरी तरह से प्रभावित इलाकों में शिक्षण संस्थानों को दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया है।

पाकिस्तान में सोमवार को संक्रमण के 2,253 नए मामले आने के बाद देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर सोमवार को 6,07,453 हो गई। देश के सबसे बड़े प्रांत पंजाब में लगातार छठे दिन आज भी 1,000 से ज्यादा नए मामले आए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने चेतावनी देते हुए लोगों से कहा है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण को हल्के में ना लें। प्रांतीय सरकार ने भी पाबंदियां लगायी हैं और कई शहरों में सख्ती बरती जा रही है।

पंजाब के फैसलाबाद, गुजरांवाला, लाहौर, गुजरात, मुल्तान, रावलपिंडी और सियालकोट में शिक्षण संस्थान सोमवार से दो सप्ताह के लिए बंद कर दिए गए हैं।

उनके अलावा इस्लामाबाद, पेशावर और मुजफ्फराबाद में भी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा