लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में टीटीपी के पांच हजार आतंकियों के होने का दावा किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 17:25 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 28 जून पाकिस्तान ने सोमवार को दावा किया कि तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के पांच हजार से अधिक आतंकवादी अफगानिस्तान में मौजूद हैं। इससे एक दिन पहले अफगानिस्तान ने इस आतंकवादी संगठन की मौजूदगी से इंकार किया था।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा, “अफगानिस्तान का बयान जमीनी हकीकत के विपरीत है और संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न रिपोर्टें भी इसकी पुष्टि करती हैं कि पांच हजार से अधिक लड़ाकों वाला संगठन टीटीपी अफगानिस्तान में मौजूद है।”

चौधरी ने अफगान विदेश मंत्रालय के बयान के बारे में मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर में यह जानकारी दी। अफगान विदेश मंत्रालय ने कहा था कि टीटीपी की न तो स्थापना अफगानिस्तान में हुई थी और न ही वह यहां सक्रिय है।

रविवार को अफगान विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया, “अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ ही यह संगठन भी अफगानिस्तान में शांति, स्थायित्व और समृद्धि का दुश्मन है। इस आतंकी संगठन के खिलाफ अफगान सरकार, बिना किसी भेदभाव के उसी प्रकार लड़ती है जैसे किसी अन्य आतंकी समूह से मुकाबला किया जाता है।”

मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान ने लगातार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और दोहा समझौते का समर्थन किया है जिसके तहत तालिबान को टीटीपी, लश्कर ए तैयबा, अल कायदा आदि आतंकी संगठनों से संबंध तोड़ने को कहा गया है।

अफगानिस्तान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चौधरी ने सोमवार को कहा कि पिछले कई सालों में टीटीपी ने अफगानिस्तान की जमीन से पाकिस्तान में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना