पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में आतंकवादियों के 7 ठिकानों पर हमले कर 70 आतंकवादियों को मार गिराया, मंत्री तलल चौधरी ने कहा- जीवन और संपत्ति की सुरक्षा करेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 23, 2026 11:07 IST2026-02-23T09:52:10+5:302026-02-23T11:07:20+5:30

पाकिस्तान ने रविवार (22 फरवरी, 2026) को अफगानिस्तान में हुए हालिया विद्रोही हमलों के जवाब में कम से कम सात आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य हमले करके 70 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया।

Pakistan claims kill 70 terrorists strikes on 7 terrorist hideouts in Afghanistan long exporting terrorism Pakistan is taking all actions  | पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में आतंकवादियों के 7 ठिकानों पर हमले कर 70 आतंकवादियों को मार गिराया, मंत्री तलल चौधरी ने कहा- जीवन और संपत्ति की सुरक्षा करेंगे

photo-lokmat

Highlightsइस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हुए हालिया आत्मघाती बम हमलों के जवाब में इन हमलों की पुष्टि की थी।काबुल ने इन हमलों के जवाब में "आवश्यक और संयमित प्रतिक्रिया" की चेतावनी दी थी।अफगानिस्तान स्थित उनके नेतृत्व और संचालकों के इशारे पर किए गए थे।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान ने देश मे हुए हालिया हमलों को लेकर जवाबी कार्रवाई के तहत अफगानिस्तान में कम से कम सात आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य हमले कर 70 आतंकवादियों को मार गिराने का रविवार को दावा किया। जियो न्यूज़ के एक कार्यक्रम में बोलते हुए पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलल चौधरी ने कहा, “अफगानिस्तान लंबे समय से आतंकवाद का निर्यात कर रहा है। पाकिस्तान अपने नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।” सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हुए हालिया आत्मघाती बम हमलों के जवाब में इन हमलों की पुष्टि की थी।

काबुल ने इन हमलों के जवाब में "आवश्यक और संयमित प्रतिक्रिया" की चेतावनी दी थी। ताज़ा आतंकवादी घटना में, शनिवार (21 फरवरी) को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू क्षेत्र में हुए एक आत्मघाती हमले में सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सैनिक शहीद हो गए। पाकिस्तान के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में, बाजौर और बन्नू में एक-एक घटना में, और उसके बाद शनिवार (21 फरवरी) को बन्नू में हुई एक अन्य घटना में, ये आतंकवादी कृत्य कथित तौर पर ख्वारिज द्वारा अफगानिस्तान स्थित उनके नेतृत्व और संचालकों के इशारे पर किए गए थे।

भारत ने अफगानिस्तान क्षेत्र पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की

भारत ने रविवार को अफगानिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान के ताजे हवाई हमलों की कड़ी निंदा की। इन हमलों में आम नागरिकों की जानें गई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘भारत रमजान के पवित्र महीने के दौरान अफगान धरती पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की मौत हुई है।"

पाकिस्तान से दो दर्जन जेएफ-17 विमान खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है सोमालिया : मीडिया की खबर

सोमालिया 24 जेएफ-17 थंडर ब्लॉक तीन लड़ाकू जेट खरीदने के लिए पाकिस्तान से बातचीत कर रहा है। यह जानकारी यहां रविवार को मीडिया की एक खबर से मिली।

Web Title: Pakistan claims kill 70 terrorists strikes on 7 terrorist hideouts in Afghanistan long exporting terrorism Pakistan is taking all actions 

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे