पाकिस्तान: धर्म परिवर्तन और मुस्लिम व्यक्ति से विवाह के बाद ईसाई किशोरी को आश्रय गृह भेजा

By भाषा | Updated: November 9, 2020 18:54 IST2020-11-09T18:54:16+5:302020-11-09T18:54:16+5:30

Pakistan: Christian teenager sent to shelter home after conversion and marriage to Muslim man | पाकिस्तान: धर्म परिवर्तन और मुस्लिम व्यक्ति से विवाह के बाद ईसाई किशोरी को आश्रय गृह भेजा

पाकिस्तान: धर्म परिवर्तन और मुस्लिम व्यक्ति से विवाह के बाद ईसाई किशोरी को आश्रय गृह भेजा

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, नौ नवंबर पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक नाबालिग लड़की को आश्रय गृह भेज दिया। लड़की का कथित तौर पर धर्मपरिवर्तन करवाया गया था और एक मुस्लिम व्यक्ति से उसका निकाह किया गया था।

लड़की के पिता की ओर से दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के अनुसार कराची की रेलवे कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय आरजू 13 अक्टूबर से लापता थी। बाद में पता चला कि उसका निकाह 45 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति से हो चुका है। लड़की को इस्लाम कबूल करवाया गया था।

मामले की सुनवाई सिंध उच्च न्यायालय में हुई, जहां न्यायमूर्ति के.के. आगा की खंडपीठ ने प्रांतीय स्वास्थ्य सचिव को आरजू की उम्र तय करने के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड के गठन का आदेश दिया। इसके बाद बोर्ड ने अदालत को सोमवार को सूचित किया कि लड़की की आयु 14 से 15 वर्ष के बीच है। हालांकि, सरकारी रिकॉर्ड में उसकी आयु 13 वर्ष दर्ज है।

इस रिपोर्ट के बाद अदालत ने पुलिस को लड़की के तथाकथित पति के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हालांकि, लड़की ने सुनवाई में कहा कि उसे अगवा नहीं किया गया और उसने अपनी मर्जी से इस्लाम को अपनाकर अजहर से निकाह किया है।

पीठ ने कहा कि वह नाबालिग है और अपने विवाह के बारे में फैसला नहीं ले सकती है। इसके साथ ही अदालत ने आरजू को आश्रय गृह भेजने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistan: Christian teenager sent to shelter home after conversion and marriage to Muslim man

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे