लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान-चीन की दोस्ती ‘अटूट’, शत्रुतापूर्ण ताकतों को नहीं मिलेगी कामयाबी: इमरान खान

By भाषा | Updated: August 13, 2021 23:39 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 13 अगस्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान और चीन एकजुट हैं और शत्रुतापूर्ण ताकतें दोनों देशों के बीच इस ‘अटूट’ दोस्ती को कमजोर नहीं कर पाएंगी।

उन्होंने चीनी राजदूत नोंग रोंग के साथ अपनी बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। रोंग ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और चीन-पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना, कोरोना वायरस रोधी टीके और अन्य क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि खान ने कोविड-19 से निपटने में पाकिस्तान को चीन के लगातार सहयोग और ‘कोवैक्स’ पहल के तहत टीकों के इंतजाम की सराहना की। खान ने कहा कि दोनों देश एकजुट हैं और शत्रुतापूर्ण ताकतें इस ‘अटूट’ दोस्ती को कमजोर नहीं कर पाएंगी।

बैठक के दौरान खान ने 60 अरब डॉलर की सीपीईसी परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए अपनी सरकार के संकल्प को रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा