लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारा में देर करने का भारत पर लगाया आरोप

By भाषा | Updated: April 26, 2019 00:28 IST

16 अप्रैल को भारत और पाकिस्तान ने प्रस्तावित गलियारे के तकनीकी पहलुओं पर बैठक का आयोजन किया था। करीब चार घंटे चली बैठक में दोनों देशों के विशेषज्ञों और तकनीशियनों ने पुल के पूरा होने के समय, सड़कों की रूपरेखा एवं प्रस्तावित चौराहों के इंजीनियरिंग पहलुओं पर चर्चा की थी।

Open in App

पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारा शुरू करने के समझौते को अंतिम रूप देने के लिये भारत पर प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में देर करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। प्रस्तावित करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के नरोवाल में गुरुद्वारा दरबार साहिब को पंजाब में गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से जोड़ता है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान चाहता है कि तयशुदा समय में करतारपुर गलियारा शुरू हो जाये। हालांकि, बैठकों में देरी हो रही है क्योंकि भारत सरकार ऐसे हालात में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत के आयोजन की इच्छुक नहीं है।’’

16 अप्रैल को भारत और पाकिस्तान ने प्रस्तावित गलियारे के तकनीकी पहलुओं पर बैठक का आयोजन किया था। करीब चार घंटे चली बैठक में दोनों देशों के विशेषज्ञों और तकनीशियनों ने पुल के पूरा होने के समय, सड़कों की रूपरेखा एवं प्रस्तावित चौराहों के इंजीनियरिंग पहलुओं पर चर्चा की थी।

प्रस्तावित गलियारे पर बैठक ‘‘जीरो प्वाइंट’’ पर बने अस्थायी तंबू में हुई थी। बैठक के बाद फैसल ने कहा था कि करतारपुर गलियारे पर पाकिस्तान की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं