लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कश्मीर दिवस मनाया

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:54 IST

Open in App

इस्लामाबाद, पांच फरवरी पाकिस्तान ने शुक्रवार को कश्मीर दिवस के अवसर पर एकजुटता रैलियां निकालीं और प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह प्रत्येक मंच पर कश्मीर के दूत बनेंगे।

खान ने कश्मीर दिवस के अवसर पर पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के कोटली शहर में जन सभा में उक्त बात कही।

खान ने कहा, ‘‘मैं जितना संभव हो सके, प्रत्येक मंच पर आपकी ओर से अपनी आवाज उठाता हूं और ऐसा करता रहूंगा। फिर चाहे वह संयुक्त राष्ट्र हो, दुनिया के नेता हों या यूरोपीय संघ के नेता हों। मैंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) से भी तीन बार इस मुद्दे के समाधान के लिए कहा।’’

जियो न्यूज के अनुसार, खान ने कहा, ‘‘आप आश्वस्त रहें, मैंने कहा है कि मैं कश्मीर का दूत रहूंगा और कश्मीर को आजादी मिलने तक आपके लिए हर जगह अपनी आवाज उठाऊंगा।’’

भारत , पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से कह चुका है कि भारत के अंदरुनी मुद्दों पर बोलने का उसे कोई अधिकार नहीं है और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख भारत के अभिन्न अंग बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें