लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कश्मीरियों के साथ हमदर्दी जताने के लिए आज मनाया काला दिवस, जानिए इसके पीछे की वजह

By भाषा | Updated: October 27, 2019 17:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देखान ने कहा कि काला दिवस पाकिस्तान और समूचे विश्व में मनाया जा रहा है जो अतीत से अलग है। सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ ने खबर दी है कि कश्मीरी लोगों के साथ हमदर्दी जताने के लिए समूचे देश में संगोष्ठी, समेत विभिन्न कार्यक्रम करने की योजना है।

पाकिस्तान ने कश्मीरियों के साथ हमदर्दी जताने के लिए रविवार को काला दिवस मनाया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर के लोगों को ‘दृढ़ नैतिक, राजनीतिक और राजनयिक समर्थन’ जारी रखने की पुष्टि की। पाकिस्तान 27 अक्टूबर 1947 को तत्कालीन जम्मू-कश्मीर रियायत का भारत में विलय के विरोध में इसी दिन काला दिवस मनाता है।

खान ने कहा कि काला दिवस पाकिस्तान और समूचे विश्व में मनाया जा रहा है जो अतीत से अलग है। उन्होंने साथ में, कश्मीर से कर्फ्यू हटाने और संचार माध्यमों पर से रोक को हटाने की मांग की। उन्होंने कश्मीर के लोगों को ‘दृढ़ नैतिक, राजनीतिक और राजनयिक’ समर्थन जारी रखने की पुष्टि की।

सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ ने खबर दी है कि कश्मीरी लोगों के साथ हमदर्दी जताने के लिए समूचे देश में संगोष्ठी, समेत विभिन्न कार्यक्रम करने की योजना है। विदेशों में पाकिस्तानी मिशनों को निर्देश दिया गया है कि वे कार्यक्रम आयोजित करें और उनमें पाकिस्तानी प्रवासियों, स्थानीय सांसदों, थिंक-टैंक और अन्य लोगों को आमंत्रित करें और उन्हें 27 अक्टूबर 1947 के उपलक्ष्य पर मनाए जाने वाले वार्षिक काला दिवस के बारे में जानकारी दें, जब भारत के सैनिक कथित रूप से तत्कालीन रियासत कश्मीर में घुस गए थे। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो