लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में मानवीय संकट टालने के लिए तत्काल अंतरराष्ट्रीय सहायता का आह्वान किया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:17 IST

Open in App

इस्लामाबाद, आठ अक्टूबर पाकिस्तान के नागरिक और सैन्य अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक में युद्धग्रस्त पड़ोसी देश अफगानिस्तान में मानवीय संकट को टालने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तत्काल मदद की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आगाह किया गया कि अफगानिस्तान में किसी भी प्रकार की अस्थिरता का पाकिस्तान पर गंभीर असर हो सकता है।

डॉन न्यूज ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान क हवाले से कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक हुयी। बैठक में इमरान को क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति, विशेष रूप से अफगानिस्तान के हालिया घटनाक्रम और पाकिस्तान पर उनके संभावित प्रभाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

एनएससी सुरक्षा मुद्दों पर समन्वय के लिए पाकिस्तान का सर्वोच्च निकाय है।

बयान में कहा गया है, "प्रतिभागियों ने अफगानिस्तान में गंभीर मानवीय स्थिति पर चिंता जतायी और मानवीय संकट को टालने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।" बैठक के दौरान अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार के साथ "रचनात्मक राजनीतिक और आर्थिक संपर्क" पर अंतर्राष्ट्रीय समन्वय के महत्व को भी रेखांकित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना