लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान उपचुनाव: इमरान खान और नवाज शरीफ के पार्टियों के बीच कांटेदार मुकाबला

By भाषा | Updated: October 15, 2018 04:59 IST

रविवार को उपचुनाव के बाद देशभर से आ रहे प्रारंभिक नतीजों में सत्तारूढ़ पीटीआई और मुख्य विपक्षी दल पीएमएल-एन के बीच कांटेदार मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Open in App

पाकिस्तान में नेशनल और प्रांतीय असेंबली की 35 सीटों पर रविवार को उपचुनाव के बाद देशभर से आ रहे प्रारंभिक नतीजों में सत्तारूढ़ पीटीआई और मुख्य विपक्षी दल पीएमएल-एन के बीच कांटेदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। 

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के अनुसार, 11 नेशनल और 24 प्रांतीय असेंबली सीटों के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे समाप्त हुआ।मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो गई।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पीएमएल-एन नेशनल असेंबली में चार-चार सीटों पर आगे चल रही है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू दो सीटों पर और मुत्ताहिद मजलिस अमल एक सीट पर आगे चल रही हैं। जियो टीवी की खबर के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी एन-124 लाहौर सीट पर जीत गए।

पंजाब में नेशनल असेंबली की नौ सीटों जबकि सिंध और खैबर पख्तूनख्वा में एक-एक सीट के लिये उप चुनाव हुए। वहीं, प्रांतीय असेंबली की 24 सीटों के लिये उपचुनाव हो रहे हैं जिसमें से पंजाब में 11, खैबर पख्तूनख्वा में नौ, सिंध एवं बलूचिस्तान में दो-दो सीटों पर उपचुनाव के लिये मतदान हो रहे हैं।

उपचुनाव वाले इन सीटों में से ज्यादातर वो सीटें हैं जो 25 जुलाई को हुए आम चुनावों में एक से अधिक सीट से जीतने वाले प्रत्याशियों ने खाली कर दी थी। प्रधानमंत्री इमरान खान ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी और बाद में उनमें से चार सीटें खाली कर दी थीं।7,489 मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए हजारों जवानों को तैनात किया गया। शुक्रवार को जवानों की तैनाती शुरू हुई थी और वे 15 अक्टूबर तक चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

चुनाव आयोग ने 1,727 मतदान केन्द्रों को ‘अति संवेदनशील’ बताया है जहां अतिरिक्त जवानों और सुरक्षा कैमरों को लगाया गया। इसमें पंजाब के 848 मतदान केन्द्र, खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के 544, सिंध के 201 और बलूचिस्तान के 134 मतदान केन्द्र शामिल हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतदान केन्द्रों के भीतर और बाहर जवानों को तैनात किया गया।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?