48 घंटे की समय सीमा समाप्त होने के बाद पाकिस्तान ने विकिपीडिया को किया ब्लॉक: रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 4, 2023 11:20 IST2023-02-04T11:15:26+5:302023-02-04T11:20:01+5:30

पाकिस्तान ने विकिपीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि अगर 48 घंटे के भीतर विकिपीडिया ने गैरकानूनी मानी जाने वाली सामग्री को प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया तो इसे देश में ब्लॉक कर दिया जाएगा।

Pakistan blocks Wikipedia after 48-hour deadline ends says report | 48 घंटे की समय सीमा समाप्त होने के बाद पाकिस्तान ने विकिपीडिया को किया ब्लॉक: रिपोर्ट

48 घंटे की समय सीमा समाप्त होने के बाद पाकिस्तान ने विकिपीडिया को किया ब्लॉक: रिपोर्ट

Highlightsपाकिस्तान ने विकिपीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है।पाकिस्तान ने कहा कि कथित गैरकानूनी सामग्री को हटाने के अधीन विकिपीडिया की सेवाओं की बहाली पर पुनर्विचार किया जाएगा।यह कार्रवाई पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) द्वारा अनुपालन न करने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी के कुछ दिनों बाद आई है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने विकिपीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान की वेबसाइट द न्यूज ने ये जानकारी दी। इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि अगर 48 घंटे के भीतर विकिपीडिया ने गैरकानूनी मानी जाने वाली सामग्री को प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया तो इसे देश में ब्लॉक कर दिया जाएगा। पाकिस्तान ने कहा कि कथित गैरकानूनी सामग्री को हटाने के अधीन विकिपीडिया की सेवाओं की बहाली पर पुनर्विचार किया जाएगा।

यह कार्रवाई पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) द्वारा अनुपालन न करने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी के कुछ दिनों बाद आई है। पीटीए ने कहा कि गैरकानूनी मानी जाने वाली सामग्री को ब्लॉक/हटाने के लिए विकिपीडिया से संपर्क किया गया था। वहीं, पीटीए ने एक बयान में कहा कि विकिपीडिया ने न तो सामग्री हटाने का पालन किया और न ही अधिकारियों के सामने पेश हुआ।

इससे पहले गैरकानूनी मानी जाने वाली सामग्री को लेकर 1 फरवरी को विकिपीडिया की सेवाओं को 48 घंटों के लिए डीग्रेड कर दिया था। दिलचस्प बात यह है कि विकिपीडिया पर 'विकिपीडिया की सेंसरशिप' पर एक लेख है। इसमें उल्लेख किया गया है कि इसी तरह का विकिपीडिया प्रतिबंध चीन, ईरान, म्यांमार, रूस, सऊदी अरब, सीरिया, ट्यूनीशिया, तुर्की, उज्बेकिस्तान और वेनेजुएला सहित देशों में हुआ है।

Web Title: Pakistan blocks Wikipedia after 48-hour deadline ends says report

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे