लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कराची में बड़ा धमाका, 3 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

By स्वाति सिंह | Updated: October 21, 2020 11:08 IST

रिपोर्ट के मुताबिक मुबीना टाउन पुलिस एसएचओ ने कहा कि यह एक सिलेंडर ब्लास्ट लगता है। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ता विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कराची में बुधवार को एक धमाका हुआ है। गुलशन-ए-इकबाल में मसकन चौरंगी में दो मंजिला इमारत में विस्फोट हुआ

कराची: पाकिस्तान के कराची में बुधवार को एक धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि गुलशन-ए-इकबाल में मसकन चौरंगी में दो मंजिला इमारत में विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, इस धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल और मृतकों को पटेल अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं चला है। रिपोर्ट के मुताबिक मुबीना टाउन पुलिस एसएचओ ने कहा कि यह एक सिलेंडर ब्लास्ट लगता है। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ता विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए आ रहा है।

घटना की खबर मिलते ही बचाव अधिकारी पहुंच गए हैं। एलएएएस ने इस क्षेत्र को बंद कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को ही कराची के शीरीन जिन्ना कॉलोनी के पास एक बस टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर  बम विस्फोट होने से पांच लोग घायल हो गए थे। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल