लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : बिलावल भुट्टो कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:13 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 26 नवंबर पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी पीपीपी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी कोरोना वारयस से संक्रमित पाए गए हैं।

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के 32 वर्षीय अध्यक्ष और देश की दो बार प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद से वह पृथक-वास में चले गए हैं।

बिलावल ने ट्वीट किया, “ मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं और स्वयं पृथक-वास में हूं। मुझमें बीमारी के मामूली लक्षण हैं। मैं घर से काम करना जारी रखूंगा और वीडियो लिंक के माध्यम से पीपीपी स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।“

उनके राजनीतिक सचिव जमील सूमरो के संक्रमित पाए जाने के बाद, उन्होंने बुधवार को खुद को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने का फैसला किया था।

इस बीच पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,306 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद बृहस्पतिवार को कुल मामले बढ़कर 3,86,198 पहुंच गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीमारी के कारण 40 और लोगों ने दम तोड़ दिया है। मृतक संख्या 7,843 पहुंच गई है।

उसने बताया कि देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 43,963 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला