लाइव न्यूज़ :

भारत के बाद अब पाकिस्तान ने दिया चीन बड़ा झटका, Bigo ऐप किया बैन, Tik Tok को सख्त चेतावनी

By धीरज पाल | Updated: July 21, 2020 14:00 IST

बता दें कि हाल ही में आम लोगों की शिकायतों पर लाहौर हाईकोर्ट में टिक टॉक को बैन लगाने की मांग की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने 29 जून को चीन के 59 मोबाइल ऐप पर बैन लगा दिया था।इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम पबजी पर बैन लगाने का ऐलान किया था।

भारत के बाद अब पाकिस्तान ने चीन को बड़ा झटका दिया है। यहां की इमरान खान सरकार ने विगो ऐप पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा पॉपुलर चाइनीज ऐप टिक टॉक को भी सख्त चेतवानी दी है। बता दें कि पाकिस्‍तान ने यह बैन अश्‍लील और अनैतिक सामग्री द‍िखाने के लिए लगाया है। मालूम हो कि इससे पहले पाकिस्‍तान ने गेमिंग ऐप पबजी पर भी बैन लगा दिया था। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में चीन की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

नवभारत टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते लाहौर हाईकोर्ट में टिक टॉक को बैन लगाने की मांग की गई थी। वहीं, पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) का कहना है कि समाज के कई वर्गों से इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनैतिक और अश्लील कंटेंट फैलाने की शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसके बाद यह ये फैसला लिया गया है। पीटीए ने कहा कि इन ऐप खासकर टिक टॉक और वीगो से पूरे समाज और खासकर युवाओं पर बहुत ही बुरा और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम पबजी पर बैन लगाने का ऐलान किया था। सरकार ने इस गेम को इस्लाम विरोधी बताते हुए कहा था कि इस गेम से युवाओं को लत लग जाती है। सरकार ने कहा था कि इस गेम के कारण युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

वहीं, भारत सरकार ने 29 जून को चीन के 59 मोबाइल ऐप पर बैन लगा दिया था। जिसमें लोकप्रिय टिक-टॉक ( TikTok) और यूसी ब्राउजर (UC Browser) जैसे ऐप भी शामिल हैं। आज (30 जून) को टिक-टॉक को गूगल प्ले स्टोर ( Google Play store) और ऐप्पल ऐप स्टोर (Apple App store) से हटा लिया गया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला