लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने टीका न लगवाने वाले लोगों के लिए हवाई यात्रा पर पाबंदी लगायी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:14 IST

Open in App

इस्लामाबाद, एक अक्टूबर पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक न लेने वाले यात्रियों के हवाई यात्रा करने पर शुक्रवार को पाबंदी लगा दी। मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी दी गयी है।

जियो न्यूज की एक खबर के अनुसार, राष्ट्रीय कमान और ऑपरेशन केंद्र (एनसीओसी) के निर्देशों का पालन करते हुए पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक अधिसूचना में कहा कि एक अक्टूबर से 18 साल और उससे अधिक आयु वाले केवल उन्हीं यात्रियों को पाकिस्तान से और मुल्क के भीतर हवाई यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की पूरी तरह खुराक ले ली है।

पाकिस्तान के टीकाकरण अभियान को गति देने और भविष्य में कड़े लॉकडाउन से बचने की कवायद के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने बृहस्पतिवार को इस प्रतिबंध की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘18 साल और उससे अधिक आयु के केवल उन्हीं यात्रियों को पाकिस्तान के भीतर घरेलू हवाई यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने टीके की पूरी खुराक ले ली है।

जिन मरीजों को टीके की खुराक न लेने की सलाह दी गयी है उन्हें यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी लेकिन उन्हें डॉक्टर से एक प्रमाणपत्र दिखाना होगा। विदेशी पासपोर्ट रखने वाले यात्रियों और पाकिस्तान से बाहर यात्रा करने वालों को इस प्रतिबंध से छूट दी गयी है।

जियो टीवी की खबर के अनुसार, जिन यात्रियों ने एक अक्टूबर से पहले पाकिस्तान की यात्रा की है, उन्हें भी बिना प्रमाणपत्र के बाहर की यात्रा करने की मंजूरी दी जाएगी।

इस हफ्ते की शुरुआत में एनसीओसी के आदेश के अनुसार, टीके की खुराक न लेने वाले लोगों को रेस्त्रां, शादी समारोहों और शॉपिंग मॉल्स में जाने से रोक दिया गया।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में अभी तक तकरीबन 13 प्रतिशत लोगों ने ही कोविड-19 रोधी टीके की सभी खुराक ली है। देश में लोग टीका लगवाने को लेकर संकोच कर रहे हैं। पाकिस्तान में महामारी के 12 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं और 27,785 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल