लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कानून लागू करने वाली एजेंसियों से सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:37 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 18 फरवरी पाकिस्तान के पंजाब सूबे की सरकार ने बृहस्पतिवार को कानून लागू करने वाली एजेंसियों को इस हफ्ते साका ननकाना साहिब की 100 वीं वर्षगांठ में शामिल होने आने वाले सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

हालांकि, भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान में सुरक्षा एवं कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए करीब 600 सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था पर मंत्रिमंडलीय समिति ने कानून लागू करने वाली एजेंसियों एवं संबंधित जिला प्रशासन को सिख श्रद्धालुओं एवं साका समारोह से जुड़े सभी पवित्र स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

मंत्रिमंडल समिति ने कहा कि सिख समागम के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के उपायों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

पाकिस्तान शरणार्थी न्यास सम्पत्ति बोर्ड (ईटीपीबी) ने बताया कि पाकिस्तान ने 720 भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया था और उनके लाहौर से 80 किलोमीटर दूर ननकान स्थित गुरुद्वारा जन्मस्थान पर रविवार को शुरू हो रहे साका शताब्दी समारोह में शिरकत करने के लिए बृहस्पतिवार को वाघा सीमा के पाकिस्तान आने की उम्मीद थी।

हालांकि, भारत सरकार द्वारा अंतिम समय में सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान आने की अनुमति नहीं दिए जाने पर ईटीपीबी ने निराशा जताई है।

ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने कहा कि निकाय के सदस्य एवं पाकिस्तान सिखा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) के अधिकारी वाघा सीमा पर बृहस्पतिवार को भारतीय सिख श्रद्धालुओं का इंतजार कर रहे थे।

पीएसजीपीसी के अध्यक्ष सरदार सतंवत सिंह ने रेखांकित किया कि पाकिस्तान सरकार ने साका उत्सव में शामिल होने आ रहे श्रद्धालुओं के लिए निवास, चिकित्सा सहित सभी व्यवस्था की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला