लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना में फेरबदल, लेफ्टिनेंट जनरल अब्बास को चीफ ऑफ जनरल स्टाफ बनाया गया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 15:49 IST

Open in App

इस्लामाबाद, आठ सितंबर पाकिस्तानी सेना में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास को अगला ‘चीफ ऑफ जनरल स्टाफ’ बनाया गया है। यह पद सेना प्रमुख के बाद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे पहले अब्बास भारत के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा (एलओसी) की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थे।

लेफ्टिनेंट जनरल अब्बास बलूच रेजिमेंट से हैं और वह लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा का स्थान लेंगे जिन्हें रावलपिंडी स्थित 10 कोर का प्रमुख बनाया गया है। मिर्जा से पहले अब्बास 10 कोर का नेतृत्व कर रहे थे। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई अंतर-सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) ने मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

रावलपिंडी कोर नियंत्रण रेखा की सुरक्षा करती है। डॉन न्यूज की खबर के अनुसार, पाकिस्तानी सेना में सेना प्रमुख के बाद चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (सीजीएस) का पद सबसे अहम माना जाता है। सीजीएस को ‘जनरल हेडक्वार्टर्स’ में खुफिया और ‘परिचालन संबंधी’ कामकाज देखना होता है और ‘मिलिट्री ऑपरेशन्स’ तथा ‘मिलिट्री इंटेलिजेंस’ निदेशालय उसके अधीन काम करते हैं।

आईएसपीआर के बयान के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद चिराग हैदर को मुल्तान कोर का प्रमुख बनाया गया है जो कि पाकिस्तान की मुख ‘स्ट्राइक कोर’ में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला