लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना ने पेशावर संग्रहालय को बुद्ध की दुर्लभ प्रतिमा भेंट की

By भाषा | Updated: July 4, 2021 19:41 IST

Open in App

पेशावर, चार जुलाई पाकिस्तानी सेना ने प्रसिद्ध पेशावर संग्रहालय के संग्रह को समृद्ध करने और खैबर पख्तूनख्वा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए बुद्ध की एक दुर्लभ प्रतिमा भेंट की है। यह संग्रहालय हर साल सैकड़ों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

खैबर पख्तूनख्वा का पुराना नाम गांधार था और यह क्षेत्र बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक अत्यंत पवित्र स्थान है। हर साल, विभिन्न देशों के भिक्षु गांधार क्षेत्र आते हैं, खासकर खैबर पख्तूनख्वा में।

पेशावर संग्रहालय बुद्ध पर स्थापत्य कला के दुनिया के सबसे बड़े संग्रहों में से एक के लिए जाना जाता है। कुछ साल पहले, संग्रहालय में बुद्ध की सबसे ऊंची मूर्ति को एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में 100 दिन के लिए प्रदर्शित करने के वास्ते स्विट्जरलैंड ले जाया गया था।

सेना की पेशावर कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद नोमान ने प्रतिमा भेंट की जो 1935 में तख्तबाई में खुदाई के दौरान एक ब्रिटिश मेजर को मिली थी। इसे औपचारिक रूप से पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के माध्यम से संग्रहालय में रखा गया।

निदेशक पुरातत्व खैबर पख्तूनख्वा, डॉ. अब्दुस समद ने जनरल नोमान के हवाले से कहा कि पेशावर संग्रहालय बुद्ध की मूर्ति रखने के लिए सही जगह है जहां हर साल बड़ी संख्या में विदेशी और पाकिस्तानी पर्यटक आते हैं।

खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के अनुसंधान अधिकारी नवाज-उद-दीन ने पिछले साल कहा था कि लगभग 2000 साल पहले कुषाण वंश के समय में गांधार को ज्ञान के केंद्र के रूप में माना जाता था और दुनिया भर से लोग बौद्ध धर्म के ज्ञान के लिए यहां आते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते