लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान में लापता, छह सैन्य अधिकारी थे सवार

By विनीत कुमार | Updated: August 2, 2022 08:47 IST

पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। इसे लेकर सर्च अभियान जारी है। हेलीकॉप्टर सोमवार को लापता हुआ। हेलीकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क बलूचिस्तान के लासबेला जिले में टूट गया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान के लासबेला जिले लापता हो गया।हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है, इसमें 6 लोग मौजूद थे।पाकिस्तान के अनुसार हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ राहत अभियान के लिए काम कर रहा था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। इसमें पाकिस्तान के कमांडर 12 कॉर्प्स लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली छह लोग सवार थे। पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने सोमवार को बताया कि हेलीकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क बलूचिस्तान के लासबेला जिले में टूट गया।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक सशस्त्र बलों की मीडिया मामलों की शाखा द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ राहत अभियान के लिए काम कर रहा था। आईएसपीआर ने ट्वीट किया, 'बलूचिस्तान के लासबेला में बाढ़ राहत कार्यों में लगे पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया।'

ट्वीट में आगे कहा गया, 'बलूचिस्तान में बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी कर रहे कमांडर 12 कॉर्प्स सहित छह लोग इसमें सवार थे।' साथ ही बताया गया कि सर्च ऑपरेशन जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की सेना, फ्रंटियर कोर और पाकिस्तानी नौसेना बलूचिस्तान में आए भीषण बाढ़ के कहर के बाद बचाव अभियान चला रही है, जिसमें कम से कम 132 लोग मारे गए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ से कई सड़कें और पुल बह गए हैं। इससे लासबेला और सिंध का संपर्क टूट गया है। 

पाकिस्‍तानी सेना बाढ़ से प्रभावित बलूचिस्‍तान, सिंध, गिलगिट-बालटिस्‍तान और खैबर प्रांत में राहत अभियान इन दिनों चला रही है।

इससे पहले सोमवार को दिन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने निवासियों से मिलने के लिए बलूचिस्तान के कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों जैसे कि किला सैफुल्ला, चमन और क्वेटा का भी दौरा किया था।

टॅग्स :Pakistan Armyhelicopter
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तानी सेना और सहयोगी जमात-ए-इस्लामी ने 25 मार्च 1971 को बंगाली हिंदुओं के खिलाफ कत्लेआम किया, अमेरिकी सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने कहा-‘‘युद्ध अपराध और नरसंहार’’ माना जाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल