लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सेना ने अफगान सीमा के पास बाड़ लगाने का 90 प्रतिशत काम पूरा किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 09:43 IST

Open in App

तोरखम (पाकिस्तान), चार अगस्त (एपी) पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि उसने अफगानिस्तान की सीमा के पास बाड़ लगाने का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है और इसे जल्द ही पूरा करने की बात कही है।

पाकिस्तान ने कहा है कि वह सीमा पार से आतंकवादियों के हमलों को रोकने के लिए ये बाड़ लगा रहा है। पड़ोसी अफगानिस्तान से हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच पाकिस्तान सेना ने मंगलवार को यह घोषणा की। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी होने से पहले तालिबान ने हमले तेज कर दिए हैं।

पाकिस्तानी सीमा चौकियों को निशाना बनाकर लगातार किए जा रहे हमलों के कारण पाकिस्तान ने 2017 में अफगानिस्तान से लगती 2,611 किलोमीटर की सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू किया है जिसे डूरंड रेखा के नाम से जाना जाता है।

पाकिस्तानी सेना के अधिकारी कर्नल रिजवान नजीर ने मंगलवार को अहम तोरखम क्रॉसिंग पर विदेशी पत्रकारों को बताया कि पश्चिमी सीमा पर बाड़ लगाने का शेष 10 प्रतिशत काम इस साल तक पूरा कर लिया जाएगा। सेना ने सीमा पार से किसी भी गतिविधि की जांच के लिए निगरानी कैमरे लगाए हैं।

अफगानिस्तान ने पश्तून क्षेत्र से गुजरने वाली सीमा को कभी भी मान्यता नहीं दी है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान अक्सर एक-दूसरे पर सीमा पर सक्रिय इस्लामी आतंकवादियों के प्रति आंखें मूंदने का आरोप लगाते हैं। पाकिस्तानी सैनिकों को मंगलवार को प्रांत के सबसे खतरनाक क्षेत्रों में से एक में गश्त करते देखा गया, जहां पाकिस्तानी तालिबान एवं अन्य स्थानीय तथा विदेशी आतंकवादियों की मौजूदगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल